CricketIndia

नीतीश रेड्डी को लगी चोट तो खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, सेलेक्टर्स ने दिया ईनाम; श्रेयस अय्यर का है दोस्त

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड में खेली जाने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है।

नीतीश रेड्डी को लगी चोट तो खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, सेलेक्टर्स ने दिया ईनाम; श्रेयस अय्यर का है दोस्त

भारतीय टीम को आयरलैंडइंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते टी20 टीम से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने अब उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है।

अजीत अगरकर की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने नीतीश रेड्डी की जगह पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर सूर्यांश शेड्गे को टीम में चुना है। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

लगातार अच्छे प्रदर्शन का मिला ईनाम

सूर्यांश ने लगातार अपने खेल से प्रभावित किया है। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और कई बार टीम के लिए उपयोगी योगदान दे चुके हैं। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर अब भारत की टी20 टीम के कप्तान भी हैं। आईपीएल के अलावा सूर्यांश ने हाल ही में खत्म हुई ट्राई सीरीज में इंडियाए से खेलते हुए प्रभावित किया था। पांच मैचों में उनके बल्ले से 147 रन निकले थे।

घरेलू क्रिकेट में सूर्यांश मुंबई के लिए खेलते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 202425 में उन्होंने टीम को खिताब दिलाने में अहम रोल निभाया था और यहीं से वह चमके थे।

अफगानिस्तान सीरीज में लगी चोट

नीतीश को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में चोट लगी है। वह क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए हैं। नीतीश को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक उनके वनडे सीरीज से बाहर होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। संभवतः उम्मीद है कि वह इस सीरीज तक फिट हो जाएंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply