CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

उज्जैन में वारदात से सनसनी: परिवार को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर पति से भी मारपीट..

उज्जैन में वारदात से सनसनी: परिवार को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर पति से भी मारपीट..

एक बदमाश ने बंदूक दिखाकर महिला को धमकाया और उसके 12 साल के बेटे और पति को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया. बाद में वापस आए दो अन्य बदमाशों ने भी उसके साथ ज्यादती की.

मध्य प्रदेश के उज्जैन से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पूरा मामला बड़नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां चोरी करने आए बदमाशों ने 30 साल की आदिवासी महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले पीड़िता के पति को बंधक बनाया, फिर महिला और उसके 12 साल के बेटे को धमकाते हुए बंदूक तान दी. इसके बाद बेटे के सामने ही मां का रेप किया और फरार हो गए.

जानकारी के अनुसार पहले एक आरोपी ने महिला को बंदूक दिखाकर उसके 12 साल के बेटे के सामने रेप किया. फिर उसके दो और साथी, जो सामान समेट रहे थे, उन्होंने भी महिला के साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पवन चक्की के वायर की चोरी करने आए थे बदमाश

वारदात को 18 जून की रात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि खेत में चौकीदारी करने वाले पति-पत्नी अपने 12 साल के बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहे थे. रात करीब 12 बजे पांच बदमाश वहां पवन चक्की के वायर की चोरी करने आए.

इसी दौरान एक बदमाश वहां पहुंचा और पीने के लिए पानी मांगा. पानी पीने के कुछ देर बाद उसके साथ दो और साथी वहां आ धमके. वे महिला के पति को बंधक बनाकर मारपीच की और अपने साथ जबरन दूर झाड़ियों में ले गए.

बेटे को बंदूक दिखाकर चुपचाप खड़े रहने को कहा

एक बदमाश ने बंदूक दिखाकर महिला को धमकाया और उसके 12 साल के बेटे और पति को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया. बाद में वापस आए दो अन्य बदमाशों ने भी उसके साथ ज्यादती की. इस दौरान बदमाशों ने बेटे को बंदूक दिखाकर चुपचाप खड़े रहने को कहा. वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए.

अगले दिन सुबह महिला अपने पति के साथ पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि खेत के समीप ही पवन चक्की लगाने का काम चल रहा है. बदमाशों ने वहां पांच पोल पर लगे बिजली के तार भी चोरी कर लिए हैं. पुलिस ने चोरी का भी केस दर्ज किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply