
दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग मामा 3 दिन पहले ही अपनी बहन के घर आया था. रात को जीजा के साथ शराब पीके सो गया था, जबकि मासूम बच्ची अपनी मां की बगल में सो रही थी.
जीजा के साथ पी शराब, फिर नशे की हालत में 9 महीने भांजी को उठा ले गया कुकर्मी मामा; गांव में चीख-पुकार; खून से लथपथ मिली मासूम!
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक 14 साल के मामा ने अपनी ही 9 महीने की मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची अपनी मां के बगल में ही सोई थी जबकि नाबालिग ने जीजा के साथ शराब पीने के बाद अपनी भांजी को गोद में उठाया और दूर खेत में ले गया. सुबह उठते ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई. घटों तक बच्ची की तलाश चलती रही और जो मंजर सामने आया उसने पूरे गांव में सनसनी फैला दी.
बिस्तर से गायब थी बच्ची
इस मामले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है. शुरुआत जांच में सामने आया कि महाराजगंज जिले में गुलहिरा गांव का यह परिवार 10 साल से रह रहा था. शुक्रवार की रात बच्ची अपनी मां की बगल में सो रही थी, जब रात को 2 बजे मां की आंख खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं थी. पूरी रात गांव में बच्ची की खोजबीन चलती रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.
खेत में खून से लथपथ मिली मासूम
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह पूरे गांव में दोबारा बच्ची की तलाश की गई तो घर से 500 मीटर दूर खेत के अंदर टीनशेड के पास मासूम को खून से लथपथ पाया गया. गांव वालों से खबर मिलते ही परिजनों ने बच्ची को उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट ले गए, जहां बच्ची की हालत गंभीर बताई गई और बेहतर इलाज के लिए बीआर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
3 तीन पहले बहन से घर आया था आरोपी
यह पूरा मामला स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा तो 14 वर्षीय नाबालिग आरोपी की तलाश की गई और हिरासत में लेने के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पुलिस की पूछताछ से पता सामने आया है कि आरोपी मामा 3 दिन पहले ही अपनी बहन से मिलने चंडीगढ़ से आया था. शुक्रवार की रात को उसने अपने जीजा के साथ बैठकर शराब भी पी थी और सोने चला गया, रात को 12 बजे के आसपास नशे की हालत में बच्ची को अपनी बहन के बगल से उठाया और गोद में भरकर घर से 500 मीटर दूर खेत में ले गया, जहां बच्ची से साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया.
मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो
नाबालिग आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी मामा ने बताया कि वो इतने नशे में था कि उसे रात की घटना पूरी तरह याद ही नहीं है. जब वो अपनी मासूम भांजी के साथ गलत कर रहा था तो ब्लीडिंग होने पर वो घबरा गया और बच्ची को तड़पता छोड़ मौके से फरार हो गया. आरोपी के फोन की जांच के बाद पुलिस को कई अश्लील वीडियो भी मिले हैं. वो चंडीगढ़ में रहने वाली अपनी चचेरी बहन से भी अश्लील बातें करता है जिससे जुड़ी वॉट्सऐप चैट्स भी बरामद हुई हैं. इस घटना ने आसपास के इलाकों में भी कोहराम मचा दिया है.


