CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

बुजुर्ग की प्रेम कहानी ने लिया खौफनाक मोड़, संपत्ति भी कर दी नाम; फिर सामने आया तीन मौतों का रहस्य..

बुजुर्ग की प्रेम कहानी ने लिया खौफनाक मोड़, संपत्ति भी कर दी नाम; फिर सामने आया तीन मौतों का रहस्य..

मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना क्षेत्र में एक घर से दो दिनों में तीन सड़ी-गली लाशें मिलने से हड़कंप मच गया. दुर्गंध के बाद पुलिस पहुंची और मामले की तिहरे हत्याकांड के एंगल से जांच शुरू की.

MP Triple Murder Case: मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बंद पड़े मकान से तीन सड़ी लाशें बरामद की गई है. तेज बदबू आने के कारण पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी. पुलिस ने जब घर की जांच की तो यहां दो दिनों के भीतर तीन लाशें बरामद हुई. इस मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

बदबू आने पर हुआ खुलासा 

दरअसल, रविवार को हनुमान मंदिर के पास स्थित एक मकान से काफी गंदी बदबू आने ली. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. घर के बाहर ताला लगा हुआ था, जिसे तोड़कर पुलिस भीतर पहुंची. घर के भीतर का माहौल देख सब हैरान रह गए. 

पहले मिला बुजुर्ग की लाश

घर के भीतर एक कमरे में 60 साल के बुजुर्ग ओमप्रकाश शर्मा की लाश बरामद हुई. शव का हालात काफी ज्यादा खराब थे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौत तीन-चार दिन पहले ही हो गई थी. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ओमप्रकाश अकेले रहते थे और उनकी पत्नी का निधन पांच साल पहले हुआ था. 

दूसरे दिन दो लाशें बरामद हुई

पुलिस टीम मामले की जांच करने जब अगले दिन पहुंची, तो एक बंद कमरे से एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद हुआ. जो पूरी तरह से सड़ चुके थे. महिला का नाम गिंदाबाई जाटव बताया जा रहा है. हालांकि, पुरुष की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. 

अवैध संबंध होने का शक 

पुलिस जांच के मुताबिक, ओमप्रकाश शर्मा और गिंदाबाई के बीच अवैध संबंध थे. जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश ने गिंदाबाई के नाम एक प्लॉट भी उनके नाम किया था. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों शराबी थे. एक ही बंद मकान में तीन लाश मिलने से मामला गंभीर हो गया है. पुलिस से पूरे मामले को हत्याकांड के शक की नजरों से देख रही है. 

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल खुद मौके पर पहुंची और जांच की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल खुद मौके पर पहुंचीं. मामले की जांच के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है. तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत का सही कारण और समय पता चल सके. पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में शवों पर किसी तरह के स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं. हालांकि, शव काफी खराब हालत में होने के कारण डॉक्टर अभी मौत की असली वजह नहीं बता पाए हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी. फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है कि तीनों की मौत कैसे हुई और इसके पीछे क्या वजह थी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply