India

Kanpur KDA Action: लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा केडीए, 32 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सील, काकादेव के 22 कोचिंग सेंटर बिना सुरक्षा के संचालित

Kanpur KDA Action:  लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण भी जाग गया। शहर में मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान केडीए ने काकादेव के 22 कोचिंग सेंटर समेत शहर के 32 कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सील कर दिए। इन संस्थानों में नियमों की अनदेखी जैसे सुरक्षा मानकों, वेंटिलेशन और अग्निशमन व्यवस्था की गंभीर कमी देखने को मिली। 

काकादेव की कोचिंग मंडी में मिला नियमों का उल्लंघन 

 

केडीए की प्रवर्तन मंगलवार सुबह काकादेव पहुंची। निरीक्षण अभियान के तहत कई कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट में एक साथ 60 से 70 छात्र बैठे मिले। हैरान कर देने वाली बात ये है कि आनेजाने का रास्ता केवल एक ही था। निरीक्षण के दौरान कई कोचिंग सेंटर में अग्निशमन यंत्र तक नहीं थे। आनेजाने और वेंटिलेशन के लिए भी उचित व्यवस्था नहीं थी। इसे छात्रों की सुरक्षा में गंभरी चूक और खतरा मानते हुए केडीए ने तुरंत कार्रवाई की।  

केडीए टीम औऱ पुलिस को देख कर कोचिंग संचालक रफू चक्कर  

प्रवर्तन टीम के साथ केडीए सचिव अभय पांडेय के नेतृत्व में टीम सुबह करीब 11 बजे काकादेव पहुंचीं। केडीए अधिकारियों और पुलिस बल को देख कई कोचिंग संचालक संस्थानों पर ताला मारकर निकल गए। निरीक्षण में 22 संस्थान मानकों के विपरीत संचालिक होते हुए मिले जिन्हें सील कर दिया गया। 

खबर अपडेट हो रही है…  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply