TrendingUttar Pradesh

Kanpur News: हाथों में तिरंगा लेकर निकली पुलिस, कमिश्नरेट से ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ का आगाज

Kanpur News: हाथों में तिरंगा लेकर निकली पुलिस, कमिश्नरेट से ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ का आगाज

कानपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर को लेकर देशभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की ओर से गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा यात्रा 2026’ का शुभारंभ किया गया। पुलिस आयुक्त कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति का संदेश दिया।

हाथों में तिरंगा लेकर पुलिस ने दिया देशभक्ति का संदेश

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि वीर जवानों के बलिदान, देश की एकता और करोड़ों भारतीयों के गौरव की पहचान है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व की भावना से जुड़े और देश के प्रति सम्मान व्यक्त करे।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानूनव्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दिनेश त्रिपाठी, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय स्नेहा तिवारी, अपर पुलिस उपायुक्त योगेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह, आरआई पुलिस लाइन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के जरिए कानपुर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहरवासियों के बीच राष्ट्रभक्ति, एकता और हर घर तिरंगा का संदेश पहुंचाया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply