IndiaUttar Pradesh

3446 युवाओं को मिला सरकारी नौकरी करने का अवसर, सरकार ने चुने गए अभ्यर्थियों को दी बधाई

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथसरकार में युवाओं को सरकारी सेवा के अपने सपने को पूरा करने का फिर एक शानदार अवसर मिला है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्राविधिक सहायक ग्रुपसी पद पर 3446 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 13 जुलाई 2025 को इसकी लिखित परीक्षा कराई थी. मंगलवार को परिणाम घोषित किया गया. कृषि निदेशक रिक्त पदों के अनुरूप जनपदों में इन अभ्यर्थियों को नियुक्त करेंगे.

3446 युवाओं को मिला सरकारी नौकरी करने का अवसर, सरकार ने चुने गए अभ्यर्थियों को दी बधाई

किस वर्ग से कितने अभ्यर्थियों का चयन?

चयनित अभ्यर्थियों को के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग के 1813, अनुसूचित जाति के 509, अनुसूचित जनजाति के 151, अन्य पिछड़ा वर्ग के 629, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर 344 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी.

किसानों की आय बढ़ाने में मिलेगी मदद

कृषि सचिव इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि यह भर्ती बहुत समय से प्रतीक्षित थी. अब कृषि विभाग का फील्ड स्तर पर काम और बेहतर हो पाएगा. इससे एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में विभाग प्रदेश सरकार को अहम सहयोग दे पाएगा. साथ ही किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. चयनित अभ्यर्थियों को प्रमुख सचिव रविंद्र, कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी आदि ने भी शुभकामनाएं दीं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply