LSG new Captain for IPL 2027: IPL 2026 सीजन को समाप्त हुए लगभग 1 महीना होने वाला है, लेकिन अभी भी फैंस के दिमाग से IPL का खुमार नहीं गया है। इसी के साथ ही IPL की सभी फ्रंचाइजियों ने भी IPL के 20वें सीजन की तैयारी शुरु कर दी है। IPL के 20 सीजन में सभी टीमों में कई बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। इस सीजन लखनऊ सुपर जायंटस टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब नजर आ है।

इस सीजन एलएसजी ने कुल 14 मैचों में से केवल 4 मैचों में ही जीत हासिल का सकती है। टीम के इस प्रदर्शन के बाद अगले सीजन इस टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं, जिसकी तैयारी अभी से ही शुरु हो गई है। इन बदलाव में सबसे पहले टीम के कप्तान हटाया जाने वाला है। तो आइए आपको भी बताते हैं कि अगले सीजन टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाने वाली है।
ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी
बीते 2 सीजन में LSG टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के कंधो पर थी। IPL 2025 में LSG की फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी को ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके बाद पंत IPL में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे, लेकिन इस कीमत के हिसाब से पंत ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया था।
इसके बाद 2026 सीजन में भी ऋषभ पंत का प्रदर्शन टीम के लिए कुछ खास नहीं है, जिसके बाद ऋषभ पंत ने IPL सीजन खत्म होते ही 29 मई को एलएसजी टीम की कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया।
कौन होगा LSG का नया कप्तान
ऋषभ पंत के इस्तीफ़ा देने के बाद लखनऊ ने अगले सीजन के लिए टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी का चुनाव कर लिया है। अगले सीजन एलएसजी की कप्तानी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श करते हुए दिखाई दे सकते हैं। IPL 2026 में मिचने मार्श ने कुल 563 रन बनाए हैं, इसी के साथ ही एक शतक भी अपने नाम किया है।
LSG के पास है एक और विकल्प
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले सीजन एलएसजी की कप्तानी मिचेल मार्श ही करने हुए नजर आएंगे, लेकिन अगर फ्रेंचाइजी किसी अन्य खिलाड़ी को टीम की कमान देना चाहती होंगी, तो ऐसे में निकोलस पूरन का नाम लिस्ट में पहले नंबर पर है।
दरअसल इस सीजन निकोलस पूरन ने टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया था। इसी के साथ ही निकोलस पूरन के पास T20 फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने का अनुभव भी है।


