CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

तालाब के पास युवती से कथित वारदात, मां की तेरहवीं के दिन हुई घटना से मचा हड़कंप.

तालाब के पास युवती से कथित वारदात, मां की तेरहवीं के दिन हुई घटना से मचा हड़कंप.

उत्तर प्रदेश के हरदोई में मां की तेरहवीं पर बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवती बचा खाना घर के पीछे फेंकने गई थी.

 उत्तर प्रदेश के हरदोई में मां की तेरहवीं पर बेटी से बर्बरता का मामला सामने आया है. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के हरियांवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जिसके बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जिसके बारे में बताया जा रहा है कि महिला की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई रिश्तेदार इकट्ठा हुए थे. कार्यक्रम के दौरान युवती बचा हुआ खाना फेंकने के लिए घर के पीछे गई. तभी नरेंद्र नाम का एक व्यक्ति वहां पहुंचा, उसे जबरन पास के तालाब तक खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

जब युवती काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसके परिवार वाले परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी. खोजबीन के दौरान वे तालाब के पास पहुंचे और उस व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ लिया. महिला के परिवार वालों और ग्रामीणों ने उस व्यक्ति की पिटाई की और फिर पुलिस को सूचना दी. पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply