IndiaPunjabTrending

जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार; कुछ समय पहले पिता का हुआ था देहांत

जालंधर : जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता आशा धीर का निधन हो गया। आशा धीर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से परिवार और रिश्तेदार शोक में हैं।

जालंधर के मेयर विनीत धीर की माता का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार; कुछ समय पहले पिता का हुआ था देहांत

बता दें कुछ महीने पहले ही मेयर विनीत धीर के पिता का भी निधन हो गया था। अब माता आशा धीर के निधन से परिवार को एक और गहरा आघात लगा है।

आशा धीर के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कई गणमान्य लोगों ने मेयर वनीत धीर और उनके परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कहते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जानकारी के मुताबिक आज ही उनके अंतिम संस्कार की रस्में निभाई जाएंगी। हालांकि परिवार की ओर से अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा संबंधी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply