India

अमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Amravati Murder Case: राजापेठ थाना क्षेत्र के सूतगिरणी रोड पर हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। राजापेठ पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में उद्देश उर्फ चीकू संजय खरड 25, सुमित उर्फ सनी रवि सहारे 19, प्रणय तुकाराम कड्डू 25, तीनों माया नगर निवासी है। आरोपियों ने माणिकराव बोरकर को सिगरेट मांगी थी, सिगरेट नहीं देने पर यह हत्या करने की जानकारी आरोपियों ने दी।

अमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
अमरावती सूतगिरणी रोड हत्याकांड का खुलासा, सिगरेट नहीं देने पर युवक की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार एमआईडीसी से गोपाल नगर रोड पर स्थित सूतगिरणी गेट के पास माणिकराव बलिराम बोरकर का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। इस घटना के बाद मृतक के बेटे जितेंद्र माणिकराव बोरकर की शिकायत पर राजापेठ पुलिस स्टेशन में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।बिना तकनीकी सुराग के 12 घंटे में कार्रवाईमामले की गंभीरता को देखते हुए राजापेठ पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तुरंत जांच शुरू की।

सूतगिरणी रोड हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता

इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस के पास शुरुआत में कोई भी तकनीकी सबूत या सुराग नहीं था। मामला बेहद पेचीदा था, लेकिन पुलिस ने अपने खुफिया नेटवर्क और मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी के आधार पर इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों का माणिकराव बोरकर के साथ किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर उनकी कर दी थी।

ये भी पढ़े:

तीन आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी उद्देश खरड, सुमित सहारे, प्रणय कडू को हिरासत में लिया। उक्त कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण, 01 के पीआई दिनेश दहातोंडे और यूनिट02 के पीआई अतुल वर के नेतृत्व में एपीआई नितिन शिंदे, सचिन पवार, पुलिस उपनिरीक्षक राणाप्रताप यादव व पुलिसकर्मियों ने की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply