India

Pomegranate: न गुजरात, न कर्नाटक, देश को सबसे ज्यादा अनार देने वाला राज्य कौन सा?

भारत सबसे बड़ा उत्‍पादक… भारत वो देश है जहां दुनिया में सबसे ज्‍यादा अनार पैदा होता है. लेकिन एक राज्‍य ऐसा भी है जो इसके उत्‍पादन में सबसे आगे है. महाराष्‍ट्र भारत को सबसे ज्‍यादा अनार देने वाला राज्‍य है. भारत में जितना भी अनार पैदा होता है उसमें करीब 55 फीसदी हिस्‍सेदारी अकेले महाराष्‍ट्र की है. गुजरात और कर्नाटक का नम्‍बर इसके बाद आता है. जानिए, यह राज्‍य अनार के उत्‍पादन में सबसे ऊपर क्‍यों है.

Pomegranate: न गुजरात, न कर्नाटक, देश को सबसे ज्यादा अनार देने वाला राज्य कौन सा?

क्‍यों सबसे आगे…महाराष्‍ट्र के अनार के उत्‍पादन में आगे होने के कई कारण हैं. यहां की शुष्क जलवायु, अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और उन्नत कृषि तकनीकें, इसे अनार के उत्‍पादन में अव्‍वल बनाने का काम करती हैं. ये खूबियां अनार की खेती के लिए आदर्श हैं. अनार की भगवा किस्म एक्‍सपोर्ट के लिए सबसे ज्‍यादा पॉपुलर है. यह अपने अपने गहरे लाल रंग, मुलायम बीजों और लंबे समय तक खराब न होने के कारण पसंद की जाती है.

कहां अनार की सबसे ज्‍यादा खेती… महाराष्‍ट्र में अनार की सबसे बड़े स्‍तर पर खेती सोलापुर और सांगली जैसे जिले में की जाती है. ये खेती के साथ फूड प्रॉसेसिंग इकाई होने के कारण भारत के अनार केंद्र के रूप में काम करते हैं. भगवा और गणेश जैसी लोकप्रिय किस्में मुख्य रूप से सोलापुर, नासिक, सांगली और अहमदनगर जैसे जिलों में उगाई जाती हैं.

क्‍या कहते हैं आंकड़े… राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के अनुसार, महाराष्‍ट्र ने लगभग 17 लाख टन अनार का उत्पादन किया है, जिससे यह न केवल देश के बाजार बल्‍क‍ि निर्यात के मामले में भी आगे है. राज्य के किसानों ने आधुनिक सिंचाई पद्धतियों और निर्यातकेंद्रित खेती को अपनाया है, नतीजा, ज्‍यादा पैदावार के साथ दुनियाभर में इसकी मांग में वृद्धि हुई है.

कई चक्रों में उगाते हैं… सबसे ज्‍यादा पॉपुलर भगवा अनार है. यह अपने बड़े आकार, मीठे दानों और लंबे समय तक खराब न होने के कारण निर्यात के लिए पसंद किया जाता है. दूसरे फलों के उलट अनार को सालाना कई चक्रों में उगाया और काटा जा सकता है, जिससे किसानों को लगातार इससे आय होती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply