CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

होटल HR-07 में पुलिस का बड़ा छापा, 6 युवतियां समेत 8 लोग हिरासत में; दिल्ली कनेक्शन ने चौंकाया…

होटल HR-07 में पुलिस का बड़ा छापा, 6 युवतियां समेत 8 लोग हिरासत में; दिल्ली कनेक्शन ने चौंकाया…

फरीदाबाद : पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापेमारी की। इस दौरान छह युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक परिस्थिति में मिले। पुलिस ने होटल संचालन में शामिल एक महिला व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सेक्टर-16 स्थित सेंट्रल महिला थाना पुलिस की टीम द्वारा अन्य थाना पुलिस के सहयोग से की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एत्मादपुर क्षेत्र की गली नंबर-2 में स्थित होटल एचआर-07 में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सेंट्रल महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उषा रानी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम में पीएसआई रितु, पीएसआई मोनिका, बीपीटीपी थाना पुलिस, पल्ला थाना पुलिस और खेड़ी थाना पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। बुधवार शाम पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की गई। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया। शुरुआती जांच में पता चला कि दिल्ली से महिलाओं और युवतियों को फरीदाबाद बुलाया जाता था और होटल में देह व्यापार कराया जाता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि हिरासत में ली गई अधिकांश युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए होटल संचालन में शामिल एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा होटल संचालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply