India

केतन हत्याकांड में खुलने लगे ‘गुप्त’ धागे, खत्म हो गया मोहब्बत वाला खेल! चेतन-सिया एक दूसरे पर लगा रहे आरोप…

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में हर एंगल से जांच जारी है. रियल एस्टेट कारोबारी को उनकी मंगेतर ने 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किला से धक्का दे दिया था. खाई में गिरने से केतन की मौत हो गई थी. आरोप है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन ने मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी.

केतन हत्याकांड में खुलने लगे ‘गुप्त’ धागे, खत्म हो गया मोहब्बत वाला खेल! चेतन-सिया एक दूसरे पर लगा रहे आरोप…

चेतन और सिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और मामले में पूछताछ की जा रही है. इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान दोनों के बयानों में काफी विरोधाभास है. इसके अलावा पुलिस के सामने दोनों ने एक दूसरे को दोषी ठहराना शुरू कर दिया. सूत्रों के अनुसार, सिया और चेतन ने एक दूसरे पर केतन की हत्या करने का आरोप लगाया.

कैफे में मिले थे चेतन और सिया
टीओआई की एक रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि सिया और चेतन चौधरी पिछले कई महीनों से संपर्क में थे. कथित तौर पर केतन की हत्या वाले दिन से ठीक एक दिन पहले चेतन और सिया ने शहर में एक कैफे में मुलाकात की थी. बता दें कि पुलिस ने भी शुरू में इस मामले को केवल एक घटना माना. हालांकि, बाद में जांच में इस मामले की पोल खुली.

पुलिस की पूछताछ के दौरान जब दोनों आरोपियों का सामना हुआ, तो उनकी एकता टूट गया और दोनों एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाने लगे. बता दें कि पुलिस ने अभी तक केतन हत्याकांड मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है कि क्या इस मामले में कोई और आरोपी शामिल है या केवल यही दोनों शामिल रहे.

18 जून को हुई थी केतन की हत्या
गौरतलब है कि रियल एस्टेट कारोबारी 26 साल के केतन अग्रवाल की हत्या 18 जून को की गई. पुणे के लोहगढ़ किले में चट्टान से कथित तौर पर केतन की मंगेतर ने उनको धक्का दे दिया. खाई में गिरने से केतन की मौत हो गई. शुरुआत में इस मामले को आकस्मिक मौत के रूप में दर्शाया गया. हालांकि, बाद में कहानी कुछ और निकली, जिसने लोगों को दंग कर दिया. फिलहाल आरोपी सिया और चेतन पुलिस की 7 दिन की रिमांड पर हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply