India

राधा यादव और शेफाली वर्मा के आगे बांग्लादेश हुई नतमस्तक, लेडी सहवाग की बदौलत सेमीफाइनल के करीब पहुंची टीम इंडिया

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का मुकाबला आज बांग्लादेश की टीम से हुआ. बांग्लादेश की कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बेहद खराब शुरुआत किया, बांग्लादेश की टीम को सबसे ज्यादा परेशान राधा यादव और श्री चरणी ने किया और बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 136 रन ही बना सकी.

राधा यादव और शेफाली वर्मा के आगे बांग्लादेश हुई नतमस्तक, लेडी सहवाग की बदौलत सेमीफाइनल के करीब पहुंची टीम इंडिया

भारतीय टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम इंडिया की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने तूफानी अर्द्धशतक जड़ा और भारतीय टीम 25 गेंद पहले ही 5 विकेट शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बढ़ गई है.

Team India की खराब फील्डिंग के बावजूद सिर्फ 136 रन ही बना सकी बांग्लादेश

बांग्लादेश की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नही रही, टीम की ओपनर बल्लेबाज दिलारा अक्तर सिर्फ 4 रन बनाकर चलती बनी, हालांकि टीम इंडिया ने पहले 17 गेंदों में 12 नही कुल 4 कैच टपकाए, इसके बावजूद बांग्लादेश की टीम कुछ खास नही कर सकी.

बांग्लादेश की ओपनर बल्लेबाज जुआरिया फिरदौस को तीन जीवनदान मिले. हालांकि, इसके बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और 31 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हो गईं. वहीं शोभना ने 26 गेंदों में 22 रन बनाए, जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 27 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 32 रन की पारी खेली.

बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 136 रन ही बना सकी, वहीं 8 विकेट गंवा बैठी. भारत के लिए राधा यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं और उन्होंने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई.

शेफाली वर्मा के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत जीती टीम इंडिया

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो उपकप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने. हालांकि इसके बाद यास्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा ने भारतीय पारी को संभाला. इन दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान शेफाली वर्मा 34 गेदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुईं.

इसके बाद यास्तिका भाटिया 18 गेंदों में 23 और ऋचा घोष 12 गेंदों में 10 रन बनाकर चलती बनी. टीम इंडिया के लिए ये मैच इस दौरान तक सिर्फ औपचारिकता मात्र रह गया था, इसके बाद रहीसही कसर जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने पूरी कर दी. इसके चलते महिला टीम इंडिया ने आसानी से 16.5 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. हरमनप्रीत 14 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि जेमिमा ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए.

बांग्लादेश के लिए रितु मोनी ने सबसे ज्यादा 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने यास्तिका भाटिया और जेमिमा को अपना शिकार बनाया. भारतीय टीम ने 16.4 ओवरों में मैच को अपने नाम किया और 5 विकेट से  मैच जीतकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीद को बरकरार रखा है.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply