भारत और आयरलैंड के बीच आज पहला टी20 मैच खेला जाना है, भारतीय टीम के लिए आज वैभव सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर सकते हैं. टीम इंडिया का ये खिलाड़ी अभी सिर्फ 15 साल का है. वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू मिलना लगभग तय है और इसी के साथ वो सचिन तेंदुलकर के सबसे कम उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे.

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले टीम इंडिया के इस स्टार खिलाड़ी के लिए आयरलैंड टीम के कप्तान लोर्कन टकर ने कुछ ऐसा कहा है, जिसने सभी का दिल जीत लिया है.
लोर्कन टकर ने Vaibhav Sooryavanshi को लेकर कही ये बात
आयरलैंड टीम के कप्तान लोर्कन टकर ने मैच के पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव सूर्यवंशी को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है. लोर्कन ने कहा कि
“भारतीय टीम में एक 15 साल के खिलाड़ी का होना उनके लिए अविश्वसनीय है. वैभव को लेकर बहुत हाइप बनी हुई है.मैंने कभी इसके बारे में सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ मुमकिन भी होगा, क्योंकि पेशेवर क्रिकेट में काफी मेहनत लगती है. यहां पर खिलाड़ियों का स्तर काफी ऊंचा है. ऐसे में उसे श्रेय जाता है कि वे बहुत खास खिलाड़ी है, यह वैभव के लिए एक बड़ा पल होने वाला है.”
लोर्कन टकर ने आगे अपने बयान में कहा कि
“आयरलैंड में भारतीय समुदाय बहुत ज्यादा है. मुझे पता है कि सभी को वैभव के प्रदर्शन का बेहद इंतजार होगा. सबसे ज्यादा हाइप इस चीज को लेकर है कि वे अपना पहला डेब्यू मैच खेलने वाले हैं. वैभव के पास जबरदस्त टैलेंट है. हमने उनके ऊपर जितनी हो सके उतनी रिसर्च की है. आईपीएल में 75 छक्के मारने का मतलब है कि उसके पास जबरदस्त स्किल है. यह सच में रोमांचक है. यह सीरीज देखने वाले सभी क्रिकेट फैंस,आसपास खेल रहे बच्चों के लिए और घर बैठे मैच देखने वाले लोगों के लिए शानदार होने वाली है.”
Vaibhav Sooryavanshi बनेंगे युवाओं के लिए रोल मॉडल
आयरलैंड के कप्तान ने भारत के इस युवा खिलाड़ी को भविष्य में दुनिया के लिए रोल मॉडल बताते हुए कहा कि
“हम आयरिश खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बनने की कोशिश करते हैं.मुझे लगता है दुनियाभर के सभी खिलाड़ियों के अंदर होगा कि वे रोल मॉडल बने. मुझे पता है कि वैभव एक 15 साल का छोटा बच्चा है, लेकिन वे एक जबरदस्त खिलाड़ी है और वे दुनियाभर के क्रिकेटरों और आने वाले बच्चों के लिए बहुत खास रोल मॉडल है.”


