Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच आज 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बेलफास्ट में खेला जाना है. भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में सबकी नजरें भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर है. वैभव सूर्यवंशी ने पिछले कुछ समय में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है.

वैभव ने पहले भारत को अंडर19 विश्व कप जीताया, उसके बाद उन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बना, वहीं श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ ट्राई सीरीज में भी उनका बल्ला जमकर बोला. अब आयरलैंड के खिलाफ भारतीय फैंस उनकी बल्लेबाजी देखने को आतुर हैं.
Vaibhav Sooryavanshi को मिलेगा डेब्यू?
आज भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि
“वैभव सूर्यवंशी में काफी टैलेंट है और इसमें कोई शक नहीं है. उन्होंने IPL और अन्य मैचों में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने IPL में जोफ्रा आर्चर समेत कई तेज गेंदबाजों का सामना किया है. इसी वजह से ऐसा लगता है कि उन्हें किसी भी चीज से घबराहट नहीं होती.”
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बात करते हुए सितांशु कोटक ने कहा कि
“कप्तान और हेड कोच मिलकर टीम को लेकर फैसला लेंगे. अगर वो खेले, तो अच्छा है और नहीं खेले, तो भी ठीक है. बड़ी बात यह है कि वो भारतीय टीम का हिस्सा हैं. मुझे भरोसा है कि उन्हें अपने मौके मिलेंगे. मुझे नहीं लगता कि सिर्फ उन्हें मौका देने के लिए हमें टीम से किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर करना चाहिए, जो पहले से रन बना रहा है. यह सही नहीं होगा. मुझे लगता है कि किसी को मौका देने और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ अन्याय करने के बीच एक बहुत बारीक रेखा होती है.”
आयरलैंड का स्क्वाड
लोर्कन टकर , रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, गेविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदड़ा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन
Team India का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, सूर्यांश शेडगे, वैभव सूर्यवंशी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.



