Nepali Aloo ka Achar Ki Recipe: अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी भर जाता है, लेकिन आम तौर पर अचार के नाम पर आम, नींबू या मिर्च का ही ख्याल आता है। नेपाल में एक ऐसा अचार भी है, जो आलू से बनता है और वहां के घरों से लेकर रेस्तरां तक खूब पसंद किया जाता है।

इसकी खासियत है इसका 10 मिनट में तैयार हो जाना। यही वजह है कि इसे स्नैक, दालभात या रोटीसब्जी के साथ भी बड़े चाव से खाया जाता है। आप भी कुछ नया और झटपट बनने वाला स्वाद ट्राई करना चाहते हैं, तो यह नेपाली आलू का अचार आपके घर में खूब पसंद किया जाएगा।
मसालों का जादू
नेपाली का असली स्वाद उसके खास मसालों से आता है। इसके लिए आधा कप सफेद तिल, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना और एक चम्मच सौंफ लें। इन तीनों को एक सूखी कड़ाही में हल्का भून लें, जब तक मसालों से भीनीभीनी खुशबू न आने लगे। भूनने से मसालों का फ्लेवर तेज हो जाता है और उनमें मौजूद नमी खत्म हो जाती है। जब मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।
आलू का अचार
उबले आलू के साथ ताजी सब्जियां
इस अचार में सिर्फ आलू नहीं, बल्कि कुछ कच्ची सब्जियां भी मिलाई जाती हैं। हालांकि यह आपकी पर्सनल चॉइस हो सकती है। सबसे पहले आलू को बॉयल कर लें। इसे ठंडे होने पर छीलकर मीडियम साइज के टुकड़ों में काट लें। अब एक खीरा और एक गाजर लें, दोनों को पतले लंबे स्लाइस में काट लें। एक बड़े बाउल में आलू, खीरा और गाजर लें, इसके ऊपर से तैयार मसाला पाउडर छिड़ककर मिक्स करें।
आलू का अचार
सरसों के तेल का तड़का
नेपाली अचार की पहचान उसका तड़का होता है। इसके लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करेंगे। तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो थोड़ा ठंडा होने दें, फिर उसमें राई डालें। राई चटकने लगे तो चुटकी भर हींग, आधा चम्मच हल्दी और बारीक कटी हरी मिर्च डालें और जब स्ट्रॉन्ग स्मेल आने लगे, तो तड़के को आलू के मिक्स के ऊपर डाल दें। अब इसमें खटास के लिए नींबू का रस डालेंगे और नमक को बैलेंस करेंगे। अब इसमें बारीक कटी हुई धनिया की पत्तियां ऐड करेंगे। आप चाहें तो इसे तुरंत भी खा सकते हैं या फिर 1015 मिनट के लिए इसे ढककर रख दें।



