
लखनऊ, अमृत विचार। बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 03/2026, 04/2026 और 05/2026 के तहत आयोजित तीन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की है। अभ्यर्थी संबंधित भर्ती के सेक्शन में जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। तीनों भर्तियों के लिए आयोग की वेबसाइट पर अलगअलग टैब उपलब्ध कराए गए हैं।
मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक का रिजल्ट जारी
विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पदों पर नियुक्ति के लिए 12 जुलाई 2026 को प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग ने अब इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी BPSSC की वेबसाइट पर ‘Prohibition Dept’ टैब में जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
बिहार पुलिस रेडियो ASI परीक्षा का परिणाम भी आया
विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत बिहार पुलिस रेडियो में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर भर्ती के लिए 22 जुलाई 2026 को प्रारंभिक लिखित परीक्षा हुई थी। इसका परिणाम भी आयोग ने जारी कर दिया है। इस भर्ती में शामिल अभ्यर्थी BPSSC की वेबसाइट के ‘Bihar Police’ टैब पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
होमगार्ड के अधिनायक अनुदेशक भर्ती का रिजल्ट
विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक अनुदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए 29 जुलाई 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। आयोग ने इसका परिणाम भी प्रकाशित कर दिया है। अभ्यर्थी ‘Home Guard’ टैब पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे चेक करें BPSSC Result
- सबसे पहले बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- संबंधित भर्ती के सेक्शन पर क्लिक करें।
- विज्ञापन संख्या के अनुसार रिजल्ट लिंक चुनें।
- रिजल्ट की पीडीएफ खोलें।
- इसमें अपना रोल नंबर या अन्य जरूरी विवरण खोजें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट:



