UP CMO Transfer List: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तैनाती की गई है। शासन ने दोनो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।

महाराजगंज के नए सीएमओ बने डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी
शासन ने प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी को CMO महाराजगंज के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह वाराणसी में अपर CMO के पद पर थे।
कासगंज के सीएमओ बने डॉ. अजय कुमार
प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के संयुक्त निदेशक ग्रेड के चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार को CMO कासगंज के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. अजय कुमार इससे पहले एसएसएम जे. चिकित्सालय, खुर्जा, बुलंदशहर के ट्रॉमा सेंटर में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में कार्यरत थे।
नई तैनाती पर तत्काल जॉइनिंग के आदेश
शासन ने डॉ. अजय कुमार को भी निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपनी नई तैनाती वाले पद पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाणक शासन को उपलब्ध कराएं। दोनों नियुक्तियों से संबंधित आदेश विशेष सचिव रवि रंजन द्वारा जारी किए गए हैं।



