India

Audi और Porsche बनाने वाली कंपनी 1 लाख कर्मचारियों की करेगी छंटनी, कई फैक्ट्रियां भी होंगी बंद

दुनिया की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen आने वाले साल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी खर्च कम करने और कारोबार को मजबूत बनाने के लिए करीब 1 लाख कर्मचारियों की संख्या घटाने पर विचार कर रही है. इसके साथ ही जर्मनी में मौजूद कुछ फैक्ट्रियों को भी बंद किया जा सकता है.

Audi और Porsche बनाने वाली कंपनी 1 लाख कर्मचारियों की करेगी छंटनी, कई फैक्ट्रियां भी होंगी बंद

क्यों उठा रही है यह बड़ा कदम?

रिपोर्ट्स के अनुसार, के CEO ओलिवर ब्लूम ने हाल ही में कंपनी की एक अहम बैठक में इस योजना पर चर्चा की. बताया जा रहा है कि कंपनी पहले लगभग 50,000 नौकरियां कम करने की योजना बना रही थी, लेकिन अब इस संख्या को बढ़ाकर करीब 1 लाख तक किया जा सकता है.फिलहाल Volkswagen ग्रुप में करीब 6.57 लाख कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी का मानना है कि खर्च कम करके वह भविष्य में ज्यादा मजबूत बन सकती है.

किन फैक्ट्रियों पर पड़ सकता है असर?

रिपोर्ट के मुताबिक, Volkswagen आने वाले समय में जर्मनी की चार फैक्ट्रियों को बंद करने पर भी विचार कर रही है. इनमें Audi की Neckarsulm फैक्ट्री और Volkswagen के Hanover, Zwickau और Emden प्लांट शामिल बताए जा रहे हैं.हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी फैक्ट्री को बंद करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

आखिर कंपनी को क्यों करनी पड़ रही है कटौती?

इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है. अमेरिका में बढ़े आयात शुल्क, चीन में कमजोर बिक्री और यूरोप में दूसरी कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का असर कंपनी के कारोबार पर पड़ा है. खासकर इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिससे Volkswagen पर दबाव बढ़ा है.इसी वजह से कंपनी अपने खर्च कम करने और कारोबार को नए तरीके से चलाने की योजना बना रही हैय

पहले भी उठाए जा चुके हैं कदम

Volkswagen पहले ही कई बदलाव शुरू कर चुकी है. कंपनी अपने कुछ कारोबार बेच चुकी है और हजारों कर्मचारियों ने स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने पर सहमति भी दी है. इसके अलावा कंपनी ने अपनी सालाना उत्पादन क्षमता भी पहले के मुकाबले कम कर दी है ताकि मांग के अनुसार उत्पादन किया जा सके.

कर्मचारियों ने जताई नाराजगी

कंपनी की इस नई योजना का कर्मचारी संगठन और यूनियन विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां खत्म की गईं या फैक्ट्रियां बंद की गईं तो इससे हजारों परिवारों पर असर पड़ेगा. यूनियन ने साफ कहा है कि अगर कंपनी ऐसे फैसलों को आगे बढ़ाती है, तो वे इसका पूरी ताकत से विरोध करेंगे.

फिलहाल Volkswagen ने सिर्फ इतना कहा है कि कंपनी भविष्य के लिए नई योजना पर काम कर रही है. अंतिम फैसला आने वाले समय में कंपनी के बोर्ड की बैठक के बाद ही सामने आएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply