BiharCrimeIndiaTrending

बेतिया में 6 माह की मासूम की हत्या, रोने से परेशान मां पर धारदार हथियार से वार करने का आरोप…

बेतिया में 6 माह की मासूम की हत्या, रोने से परेशान मां पर धारदार हथियार से वार करने का आरोप…

Bihar News: बिहार के बेतिया जिले में एक कलयुगी मां द्वारा अपनी 6 महीने की मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अत्यधिक रोने से गुस्साकर महिला ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और फिर खुद की भी जान लेने की कोशिश की.
गौरतलब है कि, घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गोपालपुर के वार्ड-8 में गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब हुई. दरअसल मामला बच्ची के रोने  का है, 6 माह की बच्ची का रोना इतना नागवार गुजरा कि उसने फहसूल ( सब्जी काटने) से बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी. 

खुदकुशी की कोशिश हुई नाकाम

जानकारी के अनुसार बच्ची की हत्या के बाद मां ने भी खुद को मारने की कोशिश की. मगर दर्द अधिक होने के कारण उसने अपने हाथ रोक लिए. जिस कारण मां की मृत्यु नहीं हुई. 
बच्ची की पहचान सुनील दास की बेटी पूजा कुमारी के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि सुनील दास गांव से बाहर काम कर के अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था.

मानसिक रुप से कमजोर है महिला

शुक्रवार सुबह बच्ची की दादी सरस्वती देवी के आवेदन पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हसुआ को भी बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार मां को पहली नजर में देखकर उसके मानसिक विक्षिप्तता का अंदाजा लगया जा सकता है. फिलहाल मां को कोर्ट में पेश करके काऊंसलिंग के लिए भेज दिया है. 

जांच में जुटी पुलिस

दादी ने किसी तरह महिला के हाथ से हसुआ छीना और शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया. वहीं घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. महिला के गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान टांके लगाए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply