IndiaTrending

भरत तिवारी की मां का बड़ा खुलासा! ‘घर आए SP, छोटे बेटे को धमकाकर चले गए’…

भरत तिवारी की मां का बड़ा खुलासा! ‘घर आए SP, छोटे बेटे को धमकाकर चले गए’…

बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव में हुए भरत भूषण तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस पूरे मामले में नया एंगल सामने आया है… दरअसल, मृतक की मां आशा देवी ने…

Bhojpur Encounter Case: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव में हुए भरत भूषण तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब इस पूरे मामले में नया एंगल सामने आया है… दरअसल, मृतक की मां आशा देवी ने भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारी उनके घर पहुंचे और परिवार पर मामले को आगे न बढ़ाने का दबाव बनाया।

‘मीडिया से बात नहीं करने की दी सलाह’
आशा देवी का कहना है कि घटना के करीब 8  दिन बाद SP उनके घर आए। उनके अनुसार, उस समय कोई महिला पुलिसकर्मी भी साथ नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी ने परिवार से कहा कि इस मामले को अब यहीं समाप्त कर दें और मीडिया में ज्यादा बयानबाजी न करें। परिवार का दावा है कि बातचीत के दौरान उन्हें डराने और चुप रहने की चेतावनी भी दी गई।

छोटे बेटे को अलग बुलाकर दी धमकी का आरोप
मृतक की मां ने यह भी आरोप लगाया कि एसपी ने उनके छोटे बेटे चंदन तिवारी को अलग बुलाकर बातचीत की। परिवार के मुताबिक, चंदन से कहा गया कि भरत अपराधी था और उसने पुलिस पर हथियार तान दिया था, इसलिए कार्रवाई करनी पड़ी। साथ ही यह भी कथित तौर पर कहा गया कि अगर वह भी इसी तरह बयान देता रहा तो उसका भी वही अंजाम हो सकता है।

एसपी ने आरोपों को बताया निराधार
परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों पर भोजपुर के एसपी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभी दावों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में चल रही न्यायिक जांच में पूरा सहयोग कर रही है और सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। उनका कहना है कि लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply