BiharCrimeIndiaTrending

प्रेम विवाह से भड़का दारोगा, दोस्त पर तलवार से किया जानलेवा हमला; फिर खुद को गोली मार ली…

प्रेम विवाह से भड़का दारोगा, दोस्त पर तलवार से किया जानलेवा हमला; फिर खुद को गोली मार ली…

दरभंगा । बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज और विवादित मामला सामने आया है, जहां एक युवक की हत्या उस समय कर दी गई, जब वह दूसरे धर्म की लड़की से प्रेम विवाह कर रहा था। इस भीषण घटना में आरोपी दारोगा मोहम्मद मोबिन ने तलवार से युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी दारोगा ने खुद को भी गोली मार ली, और वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

यह घटना शुक्रवार की सुबह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में हुई। मृतक की पहचान दिलीप सहनी के पुत्र सुनील सहनी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दारोगा मोहम्मद मोबिन वर्तमान में पटना में तैनात है।

क्या हुआ था?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगभग तीन साल पहले सुनील ने ही गांव की ही मो. बिहारी की बेटी सानिया से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों अहमदाबाद में रहते थे। हाल ही में, दो दिन पहले ही सुनील अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव आया था, मगर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी।

शुक्रवार तड़के करीब चार बजे, मोहम्मद मोबिन ने फोन कर सुनील को ताजिया देखने के बहाने मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही सुनील वहां पहुंचा, मोबिन ने अपने साथ कुछ अन्य लोगों को भी साथ लिया और पहले उससे मारपीट की। फिर तलवार से उसके सिर और शरीर पर बार-बार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

बता जाए कि, आरोपी मोहम्मद मोबिन और मृतक सुनील कभी करीबी दोस्त थे। लेकिन प्रेम विवाह के बाद मोबिन काफी नाराज हो गया था, और इसी नाराजगी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

सुनील की हत्या के बाद, आरोपी मोबिन ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और खुद को गोली मार ली। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसने अपनी सर्विस पिस्टल का इस्तेमाल किया या कोई अवैध हथियार।

घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का घेराव कर इलाके को सख्ती से नियंत्रित किया है। ओझौल गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो जांच कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अभी तक के सबूत और पूछताछ से स्पष्ट हो रहा है कि यह घटना प्रेम विवाह और पारिवारिक नाराजगी का नतीजा है। आरोपी दारोगा की गिरफ्तारी और मामले का खुलासा किया जाना बाकी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply