CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

जिसे दी थी हत्या की सुपारी, उसी ने कर दी मुस्तफा की हत्या! बिहार में सिरकटा शव मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा…

जिसे दी थी हत्या की सुपारी, उसी ने कर दी मुस्तफा की हत्या! बिहार में सिरकटा शव मिलने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा…
  1. सिरकटे शव मामले में पुलिस अहम खुलासे के करीब।

  2. अवैध संबंध, पुरानी रंजिश और सुपारी किलिंग का एंगल।

  3. सुपारी देने वाले मुस्तफा को ही हत्यारों ने मारा।

 गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र में गन्ने के खेत से मिले सिरकटे शव के बहुचर्चित मामले में पुलिस अहम खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में हत्या के पीछे अवैध संबंध, पुरानी रंजिश और सुपारी किलिंग का सनसनीखेज एंगल सामने आया है। मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सुपारी देने वाला खुद बन गया शिकार

जांच में सामने आया है कि सिरसिया गांव निवासी मुस्तफा मियां ने कथित तौर पर दो लोगों की हत्या कराने के लिए अपराधियों को सुपारी दी थी।

लेकिन बाद में उन्हीं लोगों ने मुस्तफा को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। योजना के तहत उसकी हत्या कर दी गई और पहचान छिपाने के लिए सिर धड़ से अलग कर शव को दियारा इलाके के गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।

हत्या में इस्तेमाल हथियार और अहम सबूत बरामद

पुलिस ने मामले में हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, खून से सने कपड़े, मोबाइल फोन समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं।

एफएसएल टीम, मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई, जिससे पुलिस संदिग्धों तक पहुंचने में सफल रही।

अवैध संबंध और रंजिश भी जांच के केंद्र में

सूत्रों के अनुसार मुस्तफा मियां लंबे समय से अपने आचरण को लेकर विवादों में था। जांच में यह भी सामने आया कि उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर मायके चली गई थी और उसके कई महिलाओं से संबंध होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस इन्हीं विवादों और आपसी रंजिश को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है।

आज हो सकता है पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा

12 जून को बरामद हुए सिरकटे शव की पहचान बाद में मुस्तफा मियां के रूप में हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply