IndiaUttar Pradesh

लखनऊ में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा… छज्जा गिरने से दो मासूमों की मौत; 10 घायल

Lucknow Moharram Accident: यूपी की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित महोना कस्बे में शुक्रवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. जुलूस के दौरान वार्ड नंबर2 में एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे उसकी चपेट में आने से दो 12 वर्षीय बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और जुलूस कुछ समय के लिए रोकना पड़ा.

लखनऊ में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा… छज्जा गिरने से दो मासूमों की मौत; 10 घायल

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पखरिया निवासी मुश्ताक अपने घर के छज्जे से जुलूस में शामिल लोगों को शरबत और अन्य पेय पदार्थ वितरित कर रहे थे. इसी दौरान परिवार के कई सदस्य और स्थानीय लोग छज्जे व छत पर खड़े होकर मोहर्रम का जुलूस देख रहे थे. अचानक छज्जा लोगों का भार नहीं सह सका और भरभराकर नीचे गिर गया.

हादसे की सूचना मिलते ही इटौंजा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, बीकेटी भेजा गया.

2 की मौत, 10 घायल

चिकित्सकों ने उपचार के दौरान अली , पुत्र कासिम और अरमान , पुत्र इमरान को मृत घोषित कर दिया. दोनों महोना के रहने वाले थे. दोनों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल अजमल , जियान , सना , मोहम्मद हसीब और जियाउल की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.

वहीं दाऊद और अब्दुल वजूद को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि रूसीदा का उपचार बीकेटी अस्पताल में जारी है. कुल करीब 10 लोग घायल हुए हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की. पुलिस ने बताया कि पूरे क्षेत्र में कानूनव्यवस्था पूरी तरह सामान्य है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply