India

Tata ला रही है 3 नई इलेक्ट्रिक SUVs, अगले 12 महीनों में EV मार्केट में मचेगा बड़ा धमाल

टाटा मोटर्स भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में पहले से ही मजबूत स्थिति में है. कंपनी के पास कई इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं और अब वह इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और ज्यादा मजबूत करने की तैयारी कर रही है. आने वाले 12 महीनों में टाटा तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने वाली है. इनमें एक मॉडल कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में पहला कदम भी होगा.

Tata ला रही है 3 नई इलेक्ट्रिक SUVs, अगले 12 महीनों में EV मार्केट में मचेगा बड़ा धमाल

Tata Sierra EV होगी पहली लॉन्च

इस नई EV लाइनअप की शुरुआत से होगी, जिसे 30 जून 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. यह कंपनी की सबसे चर्चित आने वाली इलेक्ट्रिक SUV मानी जा रही है. Sierra EV का डिजाइन इसके पुराने पेट्रोल मॉडल से काफी अलग होगा. इसमें बंद फ्रंट ग्रिल, नया बंपर और ‘.EV’ बैजिंग देखने को मिलेगी. इसके अलावा इसमें एयरोडिजाइन वाले व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल और क्लैमशेल टेलगेट जैसे मॉडर्न डिजाइन फीचर्स भी होंगे.

इंटीरियर की बात करें तो इसमें हल्के रंगों वाला प्रीमियम केबिन मिल सकता है. फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी होगी जिसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ड्यूलजोन AC और 12स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम शामिल हो सकते हैं. इसके साथ वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto भी मिलेगा.

यह SUV नए Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर बनेगी और इसमें 55kWh से 75kWh तक की बैटरी मिलने की संभावना है. इसके टॉप मॉडल में डुअल मोटर ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया जा सकता है.

Tata Safari EV होगी 3Row इलेक्ट्रिक SUV

इसके बाद लॉन्च करेगी, जो कंपनी की पहली 3रो इलेक्ट्रिक SUV होगी. यह खासकर बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है.इस SUV का डिजाइन मौजूदा Safari जैसा ही हो सकता है, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म के हिसाब से बदलाव होंगे. इसमें बड़ी बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है, जो लगभग 65kWh से 75kWh तक हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में 80kWh बैटरी का भी जिक्र है.

Safari EV में सिंगल और डुअल मोटर दोनों विकल्प मिल सकते हैं. इसमें लेटेस्ट कनेक्टेड कार फीचर्स, ADAS और OTA अपडेट जैसी तकनीक भी दी जाएगी.

Tata Avinya रेंज: लग्जरी EV सेगमेंट में एंट्री

टाटा मोटर्स अपनी Avinya EV रेंज के साथ लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कदम रखेगी. यह कोई एक मॉडल नहीं बल्कि पूरी नई EV सीरीज होगी. इसका पहला प्रोडक्शन मॉडल 2027 की शुरुआत में आने की उम्मीद है.Avinya का डिजाइन कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा आधुनिक और फ्यूचरिस्टिक होगा. इसमें बड़ी स्क्रीन, एडवांस टेक्नोलॉजी और हाईएंड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

पहले इसे Jaguar Land Rover प्लेटफॉर्म पर बनाया जाना था, लेकिन अब इसे नए IMAX प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. इसमें 65kWh से 80kWh तक की बैटरी मिल सकती है.

EV मार्केट में टाटा की बड़ी तैयारी

इन तीन नई इलेक्ट्रिक SUVs के साथ टाटा मोटर्स भारतीय EV बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करने जा रही है. Sierra EV और Safari EV जहां मिडसेगमेंट को टारगेट करेंगी, वहीं Avinya रेंज लग्जरी EV खरीदारों को ध्यान में रखकर लाई जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply