India

पहले टी20 में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया में होंगे ये 3 बदलाव, इन 3 खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ पक्का!

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल रात बेलफास्ट में खेला गया, जहां भारतीय टीम को इस मुकाबले में 34 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस शर्मनाक हार के बाद अब टीम इंडिया को 28 जून को इस सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला खेलना है.

पहले टी20 में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया में होंगे ये 3 बदलाव, इन 3 खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ पक्का!

इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. भारतीय टीम इस सीरीज में अब तक अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नही कर सकी है, टीम इंडिया , विश्व की नंबर 1 टी20 टीम है और हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है.

इन 3 खिलाड़ियों की होगी Team India से छुट्टी

भारतीय टीम के लिए पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन संजू सिर्फ 5 रन बनाकर चलते बने, ऐसे में उन्हें दूसरे टी20 मैच से टीम इंडिया से बाहर रखा जा सकता है.

वहीं दूसरा बदलाव वाशिंगटन सुंदर के रूप में होगा, इस खिलाड़ी की टीम इंडिया की हार में सबसे बड़ी भूमिका रही, वाशिंगटन सुंदर ने पहले टी20 मैच में 1 ओवर में 19 रन लुटाए, वहीं बल्लेबाजी के दौरान 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, ऐसे में इस खिलाड़ी का बाहर होना लगभग तय है.

वहीं तीसरा और अंतिम बदलाव तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में हो सकता है, प्रसिद्ध कृष्णा ने वनडे और टेस्ट में तो अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन टी20 में उन्होंने हमेशा निराश किया है, ऐसे में उनकी जगह अब टी20 टीम में नही बन रही है.

इन 3 खिलाड़ियों को टी20 में डेब्यू का मौका

भारतीय टीम दूसरे टी20 में 3 बड़े बदलाव कर सकती है, पहला बदलाव संजू सैमसन के रूप में होगा, ऐसे में उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में डेब्यू का मौका मिल सकता है और वो पारी की शुरुआत करते दिखेंगे. वहीं वाशिंगटन सुंदर की जगह कप्तान श्रेयस अय्यर आलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका दे सकते हैं, जो अब टीम इंडिया से जुड़ चुके हैं.

वहीं तीसरा और अंतिम बदलाव प्रसिद्ध कृष्णा के रूप में होने वाला है और उनकी जगह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंटस के लिए धमाल मचाने वाले प्रिंस यादव को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिल सकता है.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply