Suryakumar Yadav: भारत और आयरलैंड के बीच कल रात बेलफास्ट में पहला टी20 मैच खेला गया, जहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 182 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसके बाद ही टीम इंडिया की हार पक्की हो गई थी.

भारतीय टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने कल बेहद खराब कप्तानी की और अपने गेंदबाजों का सही से रोटेशन नही कर सके, जो टीम इंडिया के हार की वजह बना. भारतीय फैंस को कल रात पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव की कमी साफ तौर पर खली.
Suryakumar Yadav टीम इंडिया के इस प्रदर्शन से हैं खुश
भारतीय टीम के लिए कल अभिषेक शर्मा के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कुछ खास नही कर सका, अभिषेक शर्मा ने कल एक बार फिर सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, वहीं उनके अलावा बाकि कोई दूसरा बल्लेबाज 30 रनों के आंकड़े तक नही पहुंच सका, 7 बल्लेबाज तो ऐसे रहे जो 10 रनों के आंकड़े को नही छू सके और यही टीम इंडिया के हार की वजह बनी.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव कल अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन से बेहद खुश दिखे, उन्होंने अभिषेक शर्मा के 19 गेंदों में 50 रनों की पारी की तस्वीर लेकर स्टोरी लगाई और लिखा “Different” इसके साथ ही उन्होंने नजर न लगने वाली इमोजी लगाई. सूर्यकुमार यादव का कहना साफ था कि बाकि टीम इंडिया और अभिषेक में यही अंतर है.
Suryakumar Yadav हैं सबसे सफल भारतीय कप्तान
सूर्यकुमार यादव, भारत के सबसे सफल कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2 सालों में कोई भी सीरीज नही गंवाई, टीम इंडिया को कुछ मैचों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन भारतीय टीम एक भी सीरीज नही हारी, इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 भी अपने नाम किया.
वहीं अब जब श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के कप्तान बने हैं, तो उनकी कप्तानी में पहले ही मैच में भारत को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पहले ही मैच में आयरलैंड जैसी टीम के सामने भारत को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. अब आगे बतौर कप्तान और खिलाड़ी श्रेयस अय्यर कैसा प्रदर्शन करते हैं, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है.



