India

Bank holidays in July 2026: जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank holidays in July 2026: अगर जुलाई 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक ने जुलाई महीने के लिए बैंक अवकाश की सूची जारी कर दी है, जिसमें क्षेत्रीय त्योहारों और नियमित साप्ताहिक अवकाश को शामिल किया गया है।

Bank holidays in July 2026: जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक,  RBI ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

जुलाई में अलगअलग राज्यों में रहेंगी क्षेत्रीय छुट्टियां

आरबीआई की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार जुलाई में कई छुट्टियां केवल कुछ राज्यों और शहरों तक सीमित रहेंगी। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने राज्य के अनुसार बैंक अवकाश की जानकारी पहले ही देख लें। इन छुट्टियों के दौरान संबंधित शहरों में बैंक शाखाएं  बंद रहेंगी, हालांकि एटीएम  और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

6 जुलाई को आइजोल में बंद रहेंगे बैंक

जुलाई महीने की पहली क्षेत्रीय बैंक छुट्टी 6 जुलाई को होगी। इस दिन एमएचआईपी दिवस के अवसर पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे।

9 जुलाई को शिलांग में अवकाश

9 जुलाई को मेघालय के प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक पर्व बेह डेंखलाम के अवसर पर शिलांग में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

16 जुलाई को कई शहरों में नहीं होगी बैंकिंग सेवा

16 जुलाई को रथ यात्रा, कांग और हरेला पर्व के कारण भुवनेश्वर, देहरादून, इंफाल और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

17 और 18 जुलाई को भी रहेगी छुट्टी

17 जुलाई को यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शिलांग में बैंक अवकाश रहेगा। इसके अगले दिन 18 जुलाई को सिक्किम के गंगटोक में बौद्ध पर्व द्रुकपा त्शेजी के कारण बैंक बंद रहेंगे। 

22 जुलाई को अगरतला में नहीं खुलेंगे बैंक

जुलाई महीने की अंतिम क्षेत्रीय बैंक छुट्टी 22 जुलाई को होगी। इस दिन खारची पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 

रविवार और दूसरेचौथे शनिवार को भी रहेगा अवकाश

क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा पूरे देश में सभी बैंक 5, 12, 19 और 26 जुलाई को रविवार होने के कारण बंद रहेंगे। वहीं, आरबीआई के नियमों के अनुसार 11 जुलाई को दूसरे शनिवार और 25 जुलाई को चौथे शनिवार के कारण भी सभी अनुसूचित और गैरअनुसूचित बैंक बंद रहेंगे। 

जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटाने की सलाह

नकद लेनदेन, दस्तावेज जमा करने, चेक क्लियरेंस या अन्य शाखा से जुड़े कार्यों के लिए ग्राहकों को छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से योजना बनाने की सलाह दी गई है, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

 

 

 

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply