चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में शुक्रवार को पंजाब सरकार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘पंजाब बाल विकास सम्मेलन2026’ के तहत ‘नन्हे कदम, बड़ा विकास’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के शुरुआती वर्षों में पोषण, शिक्षा और समग्र विकास को मजबूत करना है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बच्चे के जीवन के पहले 1000 दिन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि इसी अवधि में उनके शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास की नींव रखी जाती है। उन्होंने कहा कि सही पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी से बच्चों का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
उन्होंने जानकारी दी कि जन्म से तीन वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे का विकास रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा, जिसमें उम्र के अनुसार शारीरिक और मानसिक विकास का आकलन किया जाएगा। इससे किसी भी विकास संबंधी समस्या या दिव्यांगता की समय रहते पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
इस कार्य के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हर महीने घरघर जाकर बच्चों की प्रगति का आकलन करेंगी और अभिभावकों को विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी भी देंगी।
मंत्री ने बताया कि राज्य के सभी 23 जिलों में संचालित ‘मिशन आरंभ’ के तहत 26,209 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगभग 1.6 लाख अभिभावकों को व्हाट्सएप होम लर्निंग अभियान से जोड़ा गया है। साथ ही, स्कूलपूर्व शिक्षा को मजबूत करने के लिए 27,307 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है।



