CrimeIndiaTrending

शादी के कुछ ही दिन बाद प्रताड़ना का आरोप, पति पर जबरदस्ती करने और गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट का मामला दर्ज…

शादी के कुछ ही दिन बाद प्रताड़ना का आरोप, पति पर जबरदस्ती करने और गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट का मामला दर्ज…

गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने ससुराल वालों से मिलने वाली यातनाओं और पति के अभद्र व्यवहार का पर्दाफाश कर दिया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे जबरन अश्लील वीडियो दिखाने लगे और उसी आधार पर घिनौना काम करते थे. पीड़िता ने पुलिस थाने में अपने पति से मिल रही शारिरिक और मानसिक प्रताड़नाओं के अलावा सास और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

अश्लील वीडियो दिखाके करता था गंदा काम

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके की है जहां रहने वाली पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में कंप्लेंट दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में लिखा कि पति उसे जबरन अश्लील फिल्में दिखाता था और बेहद शर्मनाक तरीके से पेश आता था. अपनी हवस के लिए पति ने कई बार गर्भपात कराने के लिए दवाब डाला. गर्भ पर लात मारी गई और जान से मारने की तक धमकियां मिलने लगीं.

ससुराल वालों से मिलने लगीं यातनाएं

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी साल 2011 में हुई थी लेकिन शादी के 15 दिन बाद ही पति, सास और देवर का असली चेहरा सामने आ गया. ससुराल वालों ने शादी से पहले छिपाया था कि पति की पहले भी शादी हुई थी जिससे उसको एक बच्चा भी है. इधर पति हर रात घिनौना काम करता तो वहीं सास और देवर उसे संतोषजनक दहेज न मिलने पर रोजाना मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते. 

गर्भावस्था में नहीं मिला आराम

पीड़िता ने अहमदाबाद पुलिस थाने में बताया कि गर्भावस्था के दौरान उससे जबरन घर के भारी-भरकम काम करवाए जाते. थक के बेहाल हो जाती थी लेकिन उसे आराम तक नहीं करने दिया था. जब बेटी का जन्म हुआ तो पति और ससुराल वालों ने अपना रुख और कड़वा कर लिया. पति रोजाना देर रात तक पार्टियों में रहता और घर आकर पत्नी से संबंध बनाने की जबरदस्ती करता. बीमारी की हालत में भी पीड़िता को बख्शा नहीं गया जिसके चलते अनचाही प्रेग्नेंसी हो गई और पति ने दवाई आदि लेकर गर्भपात कराने का दबाव बनाया.

तलाक की धमकियां देने लगा पति

महिला ने पुलिस को बताया कि जब उसने गर्भपात कराने से मना कर दिया तो पति ने अपनी दरिंदगी और बढ़ा दी. उसके साथ बेरहमी से मारपीट होने लगी और धमकी दी गई कि बात नहीं मानने पर उसे तलाक दे देगा. पति और ससुराल के रोजाना के अत्याचारों से तंग आकर पीड़ित पत्नी मायके आ गई. लेकिन पति ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और बहला-फुसलाकर वापस ससुराल ले आया. सास और देवर भी ताना कसी करने लगे कि समाज की वजह से रिश्ता निभाना पड़ रहा है. हमारा पीछा छोड़ दो. तलाक दे दो. वगैरह.

दूसरी महिलाओं संग अश्लील वीडियो कॉल

इन सभी आरोपों के बीच पत्नी ने पति की पोल भी खोली. उसने बताया कि पति आए दिन दूसरे देश की महिलाओं के साथ वीडियो कॉल पर बात करता था और उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. जब उसने तीसरी बेटी को जन्म दिया तो पति ने घर के बाहर अवैध संबंध रखने शुरू कर दिए. जब पत्नी ने सास को पति के कुकर्मों के बारे में बताया तो बजाए बेटे को समझाने के बहू से लड़ाई-झगड़ा करने लगीं और पोतियों समेत बहू को घर से बाहर निकाल दिया.

जान से मारने की दी धमकी

पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए पत्नी ने कहा कि आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर वो कई बार मायके गई लेकिन पति वापस ले आता और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए दोबारा घिनौने काम दोहराने लगता. जब पत्नी ने विरोध किया तो उसे और तीनों बेटियों को भी दूसरे घर भेज दिया. और खुद अलग रहने लगा. अब पति और ससुराल वालों ने धमकी दी है कि महिला पुलिस थाने में शिकायत की तो जान से मार डालेंगे. लेकिन महिला की शिकायत पर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply