IndiaUttar Pradesh

झांसी में अवैध तरीके से चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर, हेल्थ डिपार्टमेंट की छापेमारी से मचा हड़कंप, भागते नजर आए कर्मचारी

Jhansi Illegal Ultrasound Center Sealed: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मेडिकल कॉलेज के पास अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी छापेमारी सामने आई है. टीम के पहुंचते ही सेंटर पर भगदड़ मच गई. इतना ही नहीं, अल्ट्रासाउंड कर रहे दो लोग भागते हुए नजर आए हैं. टीम ने तत्काल अल्ट्रासाउंड मशीन व अन्य सामान जब्त कर सेंटर को सील कर दिया है. सिटी मजिस्ट्रेट पीके झा ने बताया कि लखनऊ अग्निकांड के बाद डीएम के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है.

झांसी में अवैध तरीके से चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर, हेल्थ डिपार्टमेंट की छापेमारी से मचा हड़कंप, भागते नजर आए कर्मचारी

अल्ट्रासाउंड सेंटर के कर्मचारियों का भागते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भी जांच की गई, जहां कमियां मिलने पर चेतावनी दी गई. लखनऊ अग्निकांड के बाद जिले में मानकों के विरुद्ध संचालित अस्पताल, कोचिंग्स व अन्य कमर्शियल संस्थानों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में प्रशासन को सूचना मिली थी कि मेडिकल कॉलेज के पास करगुवा जी में एक बिल्डिंग में बिना लाइसेंस के बेनाम अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा है.

अल्ट्रासाउंड जब्त

इस सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट पीके झा, डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष अग्निहोत्री, सीएफओ आरके राय की टीम ने छापा मारा. टीम को देख सेंटर पर मौजूद दो लोग दौड़ लगाकर भाग निकले. अधिकारियों ने मौके पर मिली अल्ट्रासाउंड मशीन सहित अन्य सामान जब्त कर सेंटर को सील कर दिया. पूरे मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि यूपी से सभी जिलों में प्रशासन इन दिनों सख्त नजर आ रहा है.

मौके से भाग निकले दो आरोपी

सिटी मजिस्ट्रेट झांसी पीके झा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि करगुवा जी रोड पर अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य टीम के पहुंचने से ही दो लोग मौके से भाग निकले. मेडिकल टीम ने मौके से एक चालू हालत में अल्ट्रासाउंड मशीन, डीवीआर और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं. शुरूआत जांच में लग रहे है कि अल्ट्रासाउंड से संबंधित होने वाले अपराध के लिए इस सेंटर का संचालन किया जा रहा था. ये एक जांच का विषय है. आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply