
4 महीने की शादी में नवविवाहित सपना साहू से दहेज की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत मृतका ने अपने भाई से एक रात पहले ही की थी. सुबह संदिग्ध हालातों में नवविवाहित की लाश मिलने से परिजन आक्रोश में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.
आखिरी कॉल पर रोते हुए कहा था- ‘भैया मुझे यहां से ले जाओ, सही नहीं लग रहा’… सुबह संदिग्ध हालत में मिली नवविवाहिता की लाश, शादी के 4 महीने बाद खुला यह राज़!
दहेज के आड़ में एक और नवविवाहिता को मौत की नींद सुलाने का मामला सामने आया है. यूपी के झांसी में महज 4 महीने की शादी के बाद नवविवादित अपने बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मृत पाई गई, जिसके बाद ससुराल में मातम पसरा हुआ तो वहीं मायके वालों ने एसी-कूलर और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. इस केस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी नवविवाहिता का भाई है जिसके पास एक दिन पहले ही कॉल करके अनहोनी की आशंका जताई थी. हालांकि पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सिरे से मामले की जांच की जा रही है.
फरवरी 2026 में हुई थी शादी
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल की सपना साहू का विवाग झांसी के झारखड़िया मोहल्ला निवासी अभिषेक साहू से 20 फरवीर 2026 को हुआ था जो बिसाती बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉप चलाता है. पीड़िता के भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने संतोषजनक दहेज न मिलने को लेकर शिकायत की थी. और अलग-अलग अवसरों पर सोने की चेन, एसी और कूलर की मांग करते रहते थे.
एक दिन पहले आया था पीड़िता फोन
नवविवाहिता सपना साहू के भाई सत्येंद्र साहू का आरोप है कि ससुराल में उनकी बहन पर प्रताड़नाएं की जा रही थीं. 18 जून को ही सपना मायके से ससुराल लौटी थी जिसके बाद लगातार उस पर दहेज लाने का दवाब बनाया गया. सपना ने शनिवार की रात 11 बजे अपने भाई को कॉल करके आगाह भी किया था. भाई सत्येंद्र ने अपनी बहन से हुई बातचीत को लेकर कहा कि वो बार-बार कह रही थी कि मुझे यहां से ले जाओ, मेरा मन नहीं लग रहा.
घर लाने की चल रही थी तैयारी
परिवार का दावा है कि बेटी की आपबीती सुनकर उन्होंने मंगलवार को घर वापस लाने का आश्वासन दिया था. बड़े ससुरल की त्रियोदशी के कारण मामले आगे के लिए टाल दिया. लेकिन अगले दिन सुबह ही सपना की मौत की खबर पहुंच गई. सपना के पति अभिषेक ने कॉल करके जानकारी दी कि वो बिस्तर पर बेसुध पड़ी है और कुछ बोल नहीं रही. ससुराल वालों की खबर पर मायके वाले घर पहुंचे को सामने का नजारा हैरान करने वाला था.
मायके वालों ने कराया भर्ती
सपना साहू के पति द्वारा मायके खबर पहुंचाने के बाद भाई और अन्य परिजन ससुराल पहुंचे. बदहवास हालत में सपना को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स की टीम ने सपना को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि पति अभिषेक सपना को समय नहीं देता था. इसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था.
पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
इस पूरे मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी जा चुकी है. सपना के भाई ने एक ऑफिशियल कंप्लेंट भी दर्ज कराई है. पुलिस ने नवविवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब एक्सपर्ट की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले पुलिस ने ससुराल और मायके पक्ष से पूछताछ शुरू कर दी है. साक्ष्यों जुटाने के लिए केस की हर एंगल से जांच-पड़ताल की जा रही है



