
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शादीशुदा महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने पति के भतीजे को गिरफ्तार किया है. एकतरफा प्यार करने वाले पति के भतीजे ने महिला को पाने की चाहत पाली, लेकिन कामयाबी नहीं मिलता देखकर उस चाकू के वार कर दिए. यह हमला उसने तब किया जब महिला अपने सात माह की मासूम पुत्री के साथ घर पर अकेली थी. इस हमले में ज्यादा खून बहने के चलते महिला की जान चली गई जबकि सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भतीजे शोएब उर्फ मोनिश को अरेस्ट कर लिया. शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि पति का भतीजा शोएब महिला को एकतरफा चाहता था. कई बार महिला को हासिल करने की भी कोशिश की, लेकिन बार-बार इन्कार मिला. इसी सनक में मंशा पूरी न होने पर महिला की जान ले ली. उधर, परिवार महिला की हत्या को तो स्वीकार कर रहा है, लेकिन वजह पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.
पूरा मामला पीलीभीत जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला अशरफ खां का है. आरोप है कि शनिवार (27 जनवरी, 2026) को घर में अकेली महिला की उसके पति के भतीजे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी शोएब उर्फ मोनिश के चचेरे भाई का परिवार एक ही मकान में रहता है. यह अलग बात है कि सभी का दरवाजा अलग-अलग है. इसके लिए बीच में दीवार भी खींची हुई है.
परिवार काम से गया बाहर तो घर में घुसा आरोपी
आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बजे उसकी पत्नी निशा परवीन (30) घर पर अपने सात माह के बच्चे के साथ अकेली थी. परिवार किसी काम से बाहर गया था. मौका पाकर चचेरे भाई का बेटा शोएब उर्फ मोनिश घर में कमरे में घुसा. इस बीच निशा परवीन से किसी बात को लेकर विवाद करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ चार बार हमले कर दिए. पेट में गहरा घाव होने से महिला का खून अधिक बह गया. एंबुलेंस से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आरोपी दिल्ली में करता है काम
बताया जा रहा है कि निशा परवीन बरेली की रहने वाली है. नवंबर, 2025 में उसकी शादी हुई थी. निशा की मौत से की जानकारी के बाद परिजनों में मातम पसर गया है. आरोपी शोएब के बारे में बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में रहकर काम करता है. वहां पर उसके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं. वह मोहर्रम पर शुक्रवार सुबह ही दिल्ली से आया था.
एक तरफा प्यार में दिया वारदात को अंजाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले वह घर की गली में ही टहल रहा था. तब तक किसी को उसकी इस योजना के बारे में भनक नहीं थी। मौका पाते ही वह घर में घुसा और निशा की हत्या कर भाग गया. वहीं, शिकायत पर जांच की कड़ी में पुलिस ने पाया कि महिला के पति के भतीजे ने वारदात को अंजाम को दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में एकतरफा प्यार की बात सामने आई है.


