IndiaTrending

कांग्रेस सांसदों की एंट्री से पहले अयोध्या में हड़कंप! रामलला के दर्शन से पहले UP चीफ अजय राय हाउस अरेस्ट

Ajay Rai House Arrest in Ayodhya: अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। अजय राय आज कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राम मंदिर में राम लला के दर्शन करने के लिए जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले अयोध्या पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। इससे एक बार फिर प्रदेश का सियासी माहौल गर्म हो गया है।

कांग्रेस सांसदों की एंट्री से पहले अयोध्या में हड़कंप! रामलला के दर्शन से पहले UP चीफ अजय राय हाउस अरेस्ट
कांग्रेस सांसदों की एंट्री से पहले अयोध्या में हड़कंप! रामलला के दर्शन से पहले UP चीफ अजय राय हाउस अरेस्ट

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ऐसे समय में दर्शन के लिए पहुंचा है जब राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी का मामला चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के कई सांसद और विधायक शामिल हैं। जो मंगलवार को अयोध्या पहुंचेगा। इसी की तैयारी के सिलसिले में राय अयोध्या पहुंचे थे, जहां उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। 

प्रतिनिधिमंडल में कौनकौन शामिल?

जानकारी के मुताबिक, प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे राम मंदिर जाकर दर्शन करने वाला है। इस 9 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में अमेठी के सांसद किशोरी लाल, सीतापुर के सांसद राकेश राठौर, प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह और बाराबंकी के सांसद तनुज पूनिया जैसे नेता शामिल हैं। हालांकि अजय राय के हाउस अरेस्ट के बाद उनके दर्शन किए जाने पर संशय बन गया है।

खबर अपडेट की जा रही है…

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply