BusinessIndia

NSE IPO: कमाई का मौका या पैसों का जोखिम? निवेश करने से पहले समझें मुनाफे और नुकसान का पूरा गणित

NSE IPO:जब भी आप शेयर बाजार में कोई शेयर खरीदते या बेचते हैं, तो आपका पूरा ध्यान उस कंपनी के मुनाफे, मार्जिन और मैनेजमेंट पर होता है. लेकिन क्या आपने कभी उस प्लेटफॉर्म के बारे में सोचा है जिसके जरिए देश का यह पूरा कारोबार होता है? भारत का सबसे बड़ा शेयर बाजार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज अब अपना आईपीओ लाने की पूरी तैयारी कर रहा है. पूरे देश को ट्रेडिंग कराने वाला NSE अब खुद शेयर मार्केट में लिस्ट होने जा रहा है, जिसे लेकर निवेशकों में भारी उत्साह है. लेकिन इस मेगा आईपीओ में पैसा लगाने से पहले यह समझना बहुत जरूरी है कि NSE आखिर कमाई कैसे करता है, इसके बिजनेस मॉडल में कहां मोटी कमाई है और कहां बड़ा जोखिम छिपा है.

NSE IPO: कमाई का मौका या पैसों का जोखिम? निवेश करने से पहले समझें मुनाफे और नुकसान का पूरा गणित

कैसे नोट छापता है NSE

NSE का बिजनेस मॉडल किसी बैंक, मैन्युफैक्चरिंग या टेक्नोलॉजी कंपनी से बिल्कुल अलग है. यह न तो किसी को कर्ज देता है और न ही कोई सामान बनाता है. यह शुद्ध रूप से एक प्लेटफॉर्म बिजनेस है, जो खरीदार और विक्रेता को एक जगह मिलाने का काम करता है. बाजार में होने वाले हर एक ट्रेड के निष्पादन पर यह ट्रांजैक्शन चार्ज वसूलता है. भारत में जैसेजैसे लोग सोने और जमीन जैसी भौतिक संपत्तियों को छोड़कर शेयर बाजार की तरफ बढ़ रहे हैं, वैसेवैसे एक्सचेंज की कमाई में भारी उछाल आ रहा है. वर्तमान में भारत की केवल 13.5% वयस्क आबादी ही इक्विटी मार्केट में हिस्सा लेती है, जिसका सीधा मतलब है कि इस बिजनेस के लिए आगे ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं.

कुल रेवेन्यू में F&O का दबदबा

वित्तीय वर्ष 202526 के वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक, NSE की कुल ऑपरेटिंग रेवेन्यू का सबसे बड़ा हिस्सा यानी करीब 79% ट्रांजैक्शन चार्ज से आता है.

  1. डेरिवेटिव्स का एकाधिकार: इस ट्रांजैक्शन चार्ज में भी सबसे बड़ा योगदान डेरिवेटिव्स मार्केट का है, जहां अकेले ऑप्शंस से 76.6% और फ्यूचर्स से 11.3% कमाई होती है. सामान्य कैश इक्विटी का हिस्सा सिर्फ 11.9% है.
  2. डेटा एवं कनेक्टिविटी फीस: ब्रोकर और वित्तीय संस्थानों को मार्केट डेटा फीड और ट्रेडिंग इंफ्रास्ट्रक्चर देने के बदले NSE को 10% रेवेन्यू मिलता है, जो कि एक फिक्स्ड और सुरक्षित इनकम है.
  3. ट्रेजरी इनकम: NSE अपनी खुद की जमा पूंजी को भी निवेश करता है, जिससे उसकी कुल आय का 15% हिस्सा आता है. यह बाजार में मंदी के समय कंपनी के मुनाफे को स्थिरता देता है.
  4. अन्य माध्यम: कंपनियों के लिस्ट होने से 2% लिस्टिंग फीस और निफ्टी जैसे इंडेक्स के इस्तेमाल के बदले म्यूचुअल फंड हाउसेज से 1% इंडेक्स लाइसेंसिंग फीस मिलती है. इसके अलावा, ट्रेड सेटलमेंट और क्लियरिंग कॉर्पोरेशन से 1.5% की कमाई होती है.

टेक्नोलॉजी पर सबसे बड़ा खर्च

NSE का सबसे बड़ा खर्च इसकी टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और नेटवर्क सिस्टम को मेंटेन करने पर होता है. अच्छी बात यह है कि यह एक फिक्स्ड कॉस्ट है, जिसका मतलब है कि ट्रेडिंग का वॉल्यूम कितना भी बढ़ जाए, यह खर्च अचानक नहीं बढ़ता. इससे कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन बेहद शानदार रहता है. हालांकि, इस बिजनेस के साथ कुछ बड़े हेडविंड्स भी जुड़े हैं. सबसे बड़ा जोखिम फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस पर इसकी अत्यधिक निर्भरता है. सेबी द्वारा F&O मार्केट के नियमों में की जा रही सख्ती सीधे तौर पर NSE के ट्रांजैक्शन रेवेन्यू को प्रभावित कर सकती है. इसके अलावा, कोई भी तकनीकी खराबी या साइबर अटैक न सिर्फ इसकी कमाई को बल्कि बाजार के भरोसे को भी चोट पहुंचा सकता है. साथ ही, घरेलू बाजार में लिस्टेड प्रतिद्वंदी बीएसई से मिल रही कड़ी टक्कर को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

लंबी अवधि के लिए बेहतर विकल्प

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि अपनी मजबूत बाजार हिस्सेदारी और शानदार मुनाफे के कारण NSE का आईपीओ निवेशकों को खूब आकर्षित करेगा. आईडीबीआई कैपिटल की लीड रिसर्च एनालिस्ट श्वेता पाढी के अनुसार, भारत में बचतों के वित्तीयकरण का सीधा फायदा NSE को मिलेगा, इसलिए यह निवेशकों के पोर्टफोलियो के लिए एक बेहतरीन और हाईक्वालिटी बिजनेस है. वहीं, जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट विंसेंट के.ए. का कहना है कि यह आईपीओ उन निवेशकों के लिए सबसे सटीक है जो लिस्टिंग गेन या शॉर्टटर्म ट्रेडिंग के बजाय भारत के फाइनेंशियल सेक्टर की तरक्की में लंबी अवधि के लिए पैसा लगाना चाहते हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म्स के मुताबिक, अगर इस आईपीओ का वैल्यूएशन सही दायरे में रहता है, तो यह लॉन्गटर्म में वेल्थ क्रिएट करने वाला एक बेहतरीन शेयर साबित हो सकता है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply