IndiaTrendingUttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से जा भिड़ी वोल्वो, 4 यात्रियों की मौत और 19 घायल

मथुरा : मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात  एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लखनऊ से नोएडा जा रही एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से जा भिड़ी वोल्वो, 4 यात्रियों की मौत और 19 घायल

पुलिस के अनुसार, राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन112 के पास दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लखनऊ से नोएडा जा रही तेज रफ्तार वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 65 यात्री सवार थे। अधिकांश यात्री अपनी सीटों पर सो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply