पुलिस के मुताबिक इस मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. लखनऊ पुलिस के बयान के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि साल 2022 में उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद वह उसे जानने लगी थी.

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पर धर्म छिपाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने के साथ ही युवती का शारीरिक शोषण करने का एक युवक पर गंभीर आरोप लगा है. खबर है कि आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करता था और उससे शारीरिक शोषम करता था.
पुलिस के मुताबिक इस मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. लखनऊ पुलिस के बयान के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि साल 2022 में उसकी आरोपी से इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद वह उसे जानने लगी थी.
इंस्टाग्राम पर राहुल बनकर की दोस्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती ने साल 2022 में आरोपी से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान-पहचान की थी. इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत में उसने अपना नाम राहुल बताया और खुद को हिंदू समुदाय का बताया और धीरे-धीरे करके उससे नजदीकियां बढ़ाईं. मामला या बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों में शादी की बातें होने लगीं. आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ शादी का वादा करने के बाद कथित तौर पर शारीरिक संबंध भी बनाए. सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी साझा की. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम इरशाद है और वह युवती से जनवरी 2026 में मंदिर में शादी का नाटक रचाकर उसे आशियाना स्थित घर में ले गया था.
कॉल पर पता चली दूसरी समुदाय से होने की सच्चाई
दरअसल, मंदिर में शादी का नाटक करने के बाद इरशाद उसे आशियाना स्थित मकान में लेकर गया. जहां, युवती ने उसके फोन से अपने ससुर को कॉल किया, जिसके बाद उसे पता चला कि वह दूसरे समुदाय से है. विरोध करने के बाद इरशाद और उसके पिता ने उसे पीटना शुरु कर दिया. आरोपी द्वारा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी गई. उसने हजारों रुपये वसूलते हुए धर्मांतरण का दबाव बनाना शुरू कर दिया. वहीं, इस मामले में एक इंस्पेक्टर को भी हटाया गया है.



