
करते थे दुष्कर्म, महिलाओं और पुरुषों से कहते थे- लाइव देखो; सामने आई हमास की दरिंदगी
हमास की दरिंदगी 7 अक्टूबर 2023 को तब देखने को मिली जब उसके आतंकियों ने इजराइल के अंदर घुसकर 1000 से अधिक लोगों की हत्या कर डाली. इसके बाद कई महिलाओं और पुरुषों को किडनैप कर लिया. असली ज्यादती इसके बाद शुरू हुई. इजराइल की महिलाओं को पुरुषों को
पिंजरे में बंद जानवर की तरह रखा गया. इसके बाद दुष्कर्म और हत्याएं देखने पर मजबूर किया गया. पीड़ितों का कहना है कि मौत की दुआ करने तक टॉर्चर किया गया.
मिया शेम के हाथ में हमास के बंदूकधारी ने बहुत करीब से गोली मारी थी, जब आतंकवादी उन्हें घसीटते हुए गाजा ले जा रहे थे, तो उनका पांच लीटर खून बह गया था. इसके बाद वहां उन्हें पिंजरे में बंद जानवर की तरह रखा गया और कहा गया कि वह कभी इज़राइल में अपने घर नहीं लौट पाएंगी, बल्कि फिलिस्तीनी इलाके में किसी आदमी से उनकी शादी करा दी जाएगी. वहीं, ओमर वेंकर्ट को लोहे की रॉड से पीटा गया उन पर कीटनाशक छिड़का गया और एक अंडरग्राउंड सुरंग में 505 दिनों तक तकलीफ झेलते हुए उनका वजन 40 प्रतिशत कम हो गया.
दरिंदगी देख लोग मांगने लगे थे मौत की दुआ
उन्हें मौत की चाहत होने लगी और उन्होंने एक रस्म भी निभाई जिसमें उन्होंने अपनी किस्मत को स्वीकार करते हुए अपने परिवार से विदाई ली. हदार शारविट ने नोवा फेस्टिवल साइट पर हमास के आतंकियों द्वारा दुष्कर्म की शिकार हो रहीं इज़राइली महिलाओं की चीखें सुनी थीं और उन्हें सैकड़ों जली हुई लाशों की गंध आज भी याद है. आतंकवादियों से कुछ ही मीटर दूर छिपते हुए उन्होंने फोन पर अपने पिता से माफी मांगी और कहा कि वह उनसे प्यार करती हैं — उन्हें यकीन था कि उनकी हत्या बस कुछ ही सेकेंड दूर है.
1200 लोगों को कुछ ही घंटों में मार डाला
यहां पर बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हजारों बंदूकधारियों ने इज़राइल की दक्षिणी सीमा में घुसपैठ की, 1,200 लोगों (मुख्य रूप से आम नागरिकों) की हत्या कर दी और 250 अन्य लोगों को बंधक बना लिया. यह होलोकॉस्ट के बाद से यहूदियों का सबसे बड़ा नरसंहार था.
मानसिक रूप से उबरने की कोशिश जारी
इज़राइल-गाजा युद्ध की शुरुआत करने वाले आतंकवादी हमले के दो साल से अधिक समय बाद 7 अक्टूबर के बचे हुए लोग उन दर्दनाक यादों को बताकर मानसिक रूप से उबरने की कोशिश कर रहे हैं जो उन्हें आज भी रात भर सोने नहीं देतीं. मिया शेम 24 साल की मिया शेम तब चर्चा में आईं जब 16 अक्टूबर, 2023 को हमास के बंधक वीडियो में वह पहली बार दिखाई दीं. वीडियो में वह इलाके में किसी अनजान जगह पर अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई थीं. हमास के आतंकवादियों ने फेस्टिवल में इस फ्रांसीसी-इजरायली महिला के हाथ में गोली मारी थी और फिर उसे गाजा पट्टी ले गए, जहां उन्होंने उसे 55 दिनों तक अकेले कैद में रखा.



