IndiaTrending

‘दोषियों को कतई न बख्शें…’, राम मंदिर चोरी मामले पर मायावती की दो टूक; बोलीं- राजनीतिकरण करना ठीक नहीं

Mayawati Statement On Ram Mandir: अयोध्या स्थित विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार बैकफुट पर है। मंदिर में दान चोरी कांड में विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इस बीच बहुजन समाजवादी पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी बड़ा बयान दिया है। राम मंदिर में हुई दान चोरी मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए मायावती ने कहा कि इस मामल का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। सिब्बल ने एक कविता के जरिए सरकार पर आरोप लगाया कि देश और भगवान राम, दोनों को लूटा है।

‘दोषियों को कतई न बख्शें…’, राम मंदिर चोरी मामले पर मायावती की दो टूक; बोलीं- राजनीतिकरण करना ठीक नहीं
‘दोषियों को कतई न बख्शें…’, राम मंदिर चोरी मामले पर मायावती की दो टूक; बोलीं- राजनीतिकरण करना ठीक नहीं

राजनीति करने से बचने की सलाह

राम मंदिर मे चढ़ावा चोरी मामले पर मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर चिंता जाहिर करते हुए पोस्ट किया। पोस्ट में मायावती ने लिखा कि अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, गबन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आए दिन किस्मकिस्म की आ रही खबरें अतिगम्भीर व चिन्तनीय। ऐसे लोग कतई भी बख्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं। साथ ही, अब यहां मन्दिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आये, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मन्दिरों में चढ़ावे आदि के हिसाबकिताब के लिए जो वहां व्यवस्था है तो उनका यहां अयोध्या में भी अनुसरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिये तो यह उचित होगा।

अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आएदिन क़िस्मक़िस्म की आ रही ख़बरें अतिगम्भीर व चिन्तनीय। ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं।
साथ ही, अब यहाँ मन्दिर में श्रद्धा के…

— Mayawati June 30, 2026

देशवासियों से की बड़ी अपील

मायावती ने राजनीति, अपराध और धर्म को लेकर भी लिखा। पोस्ट में उन्होंने बताया कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाये तो यह सही व संवैधानिक होगा, ऐसी बी.एस.पी. की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह और साथ ही देशवासियों से भी यह अपील।

पुलिस की कार्रवाई

ने मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तरा किया है। हिरासत में लिए गए सभी आठों आरोपियों के घरों पर पुलिस ने छापेमारी भी की। इस दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों के यहां एक साथ छापा मारा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के साथ ही पुलिस इन आरोपियों के परिजनों का बयान भी दर्ज करेगी। साथ ही उनकी संपत्तियों की जांच भी करेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply