IndiaPunjabTrending

मनीमाजरा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन, एचसीएस अधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने किया शुभारंभ

चंडीगढ़ : बैंक ऑफ महाराष्ट्र, चंडीगढ़ अंचल के अंतर्गत आज मनीमाजरा में नई शाखा का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शाखा का उद्घाटन हरियाणा प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री प्रद्युम्न सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के उप अंचल प्रबंधक श्री एल. राजकिशोर पात्रो सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मनीमाजरा में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन, एचसीएस अधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने किया शुभारंभ

मुख्य अतिथि श्री प्रद्युम्न सिंह ने नई शाखा के शुभारंभ पर बैंक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैंकिंग सेवाओं का विस्तार स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं उद्यमियों को बेहतर एवं सुलभ वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उप अंचल प्रबंधक श्री एल. राजकिशोर पात्रो ने कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र आधुनिक बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल सुविधाओं एवं उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के माध्यम से ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई शाखा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply