BollywoodIndia

बहुत हल्के में ले लिया! Dhurandhar 2 के बाद अब Salman Khan का ही होगा जलवा, ताबड़तोड़ एक्शन से मचाएंगे तबाही

धुरंधर 2 भले ही सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्म हो, लेकिन सलमान ने बॉक्स एक और ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी कर ली है। उनकी टीम के साथ धुरंधर में काम करने वाले लोग जुड़े हैं।

बहुत हल्के में ले लिया! Dhurandhar 2 के बाद अब Salman Khan का ही होगा जलवा, ताबड़तोड़ एक्शन से मचाएंगे तबाही

सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन दबंग खान ने अभी तक घुटने नहीं टेके हैं। साल 2026 में वह पूरे जोश के साथ पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। इस वक्त उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक मूवी को ऐसी है, जो धुरंधर 2 को भी धूल चटा सकती है।

सलमान खान की साउथ फिल्म से जो लोग जुड़े हैं, वह ‘धुरंधर’ फिल्म में काम कर चुके हैं। ‘वॉन्टेड’ और ‘दबंग’ वाले एक्शन अवतार में लौटने के लिए सलमान खान की फिल्म के डायरेक्टर ने कुछ ऐसा प्लान किया है, जो सुपरस्टार के चाहने वालों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा

‘धुरंधर’ की टीम ने किया सलमान को ज्वाइन?

अपूर्व लाखिया की देशभक्ति फिल्म ‘मातृभूमि’ की शूटिंग खत्म करने के बाद, सलमान खान इन दिनों साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की मूवी SVC 63 की शूटिंग में व्यस्त हैं। मोस्ट अवेटेड फिल्म में उनके साथ नयनतारा की जोड़ी पहली बार जमने वाली है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की पैन इंडिया फिल्म के लिए निर्देशक वामशी पेडिपल्ली ने ‘धुरंधर’ की ‘कोरियन एक्शन टीम’ को हायर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्टर ओह SVC 63 में सलमान खान के फिल्म में सभी एक्शन सीन्स को डिजाइन करेंगे। इससे पहले कोरियन एक्शन टीम धुरंधर के अलावा, ‘किल’ और ‘वॉर 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।

अप्रैल में शुरू हुई थी SVC 63 की शूटिंग

सलमान खान और नयनतारा स्टारर की एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग 18 अप्रैल को शुरू हुई थी, जिसके मुहूर्त क्लैप का फोटो वामशी पेडिपल्ली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म के सेट से एक वीडियो भी डाली थी, जिसमें सलमान खान और नयनतारा दोनों नजर आए।

आपको बता दें कि एक्शन से भरपूर SVC 63 को मेकर्स साल 2027 में ईद के मौके पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा सलमान खान ‘मातृभूमि’ और एक सुपरहीरो फिल्म का भी हिस्सा हैं

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply