CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

मां-बेटी ने मिलकर की पिता की हत्या, प्रेम प्रसंग में बन रहा था बाधा..

Featured Image

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक युवती ने अपने पिता की हत्या कर दी, क्योंकि वह उसके प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था। मामला रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बराईन गांव का है। यहां इस खौफनाक वारदात से हड़कंप मचा हुआ है। मृतक व्यक्ति एक महीने लापता था। अब पुलिस ने बेटी की बताई जगह पर खुदाई को तो घर से मजह 50 मीटर दूर गड्ढे में शव मिला। पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस को अब तक यह पता चला है कि हत्या में मां ने भी बेटी का साथ दिया था। अब पुलिस यह पता कर रही है कि इसमें और कौन शामिल था।

अधेड़ उम्र के व्यक्ति छोटेलाल 17 जुलाई से लापता थे। उनका शव घर से महज 50 मीटर दूर गड्ढे में दफन मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक की बेटी ने स्वीकार किया है कि उसके पिता प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे। इस वजह से उसने मां के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया।

बेटे को गुमराह करती रही मां

इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बेटी को समझाने की बजाय मां ने हत्या करने में उसकी मदद की। इसके बाद एक महीने तक बेटे को गुमराह करती रही। एक महीने बाद भी जब बेटे को पिता के वापस न लौटने की सूचना मिली तो वह घर आया और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी दौरान पूछताछ में मां-बेटी ने हत्या की बात स्वीकार की। इन दोनों की निशान देही पर घर से महज 50 मीटर दूर एक गड्ढे में मृतक का कंकाल मिला।

पूछताछ में हो सकता है खुलासा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेटी के कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर पिता बाधा बन रहा था। ऐसे में बेटी ने मां के साथ मिलकर प्लान बनाया और पिता की हत्या कर गड्ढे में दफन कर दिया। पुलिस ने मां बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में अभी अन्य लोगों की भी भूमिका सामने आ सकती है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply