Ayodhya 3 Women Drowned: अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के सनाहा गांव में नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में अचानक तेज बहाव आने से महिला को बचाने की कोशिश में एक परिवार के 5 महिलाएं डूब गईं। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर तीन महिलाओं को नदीं से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। दो अन्य की तलाश के लिए राहत एवं बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है।

नहाने के दौरान अचानक बढ़ा नदी का बहाव
सनाहा गांव की पांच महिलाएं नदी में नहाने गई थी। इसी दौरान रायपट्टी की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला नहाते समय अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं। बुजुर्ग महिला को डूबता देख उनकी परिवार की एक महिला उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गई। देखादेखी में अपनी मां को बचाने के लिए तीन बेटियां भी नदी में कूद गईं। देखते ही देखते पाचों लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए।
खबर अपडेट हो रही है…



