
25 वर्षीय इस पर्सनैलिटी एड्डा एलिसा पिल्ज़ ने टिकटॉक पर कंपनी की आलोचना की और बताया कि उन्हें एयरपोर्ट पर गेट पर रोका गया और कहा गया कि वह ‘नग्न’ लग रही थीं
‘आपने कुछ नहीं पहना है, बिल्कुल… लग रही हो’ खूबसूरत फिटनेस इन्फ़्लुएंसर के अंडरगारमेंट्स तक पर उठाए सवाल
Edda Elisa Pilz: जर्मन फ़िटनेस इन्फ़्लुएंसर ने लुफ़्थान्सा एयरलाइन की यह कहते हुए आलोचना की है कि उन्हें कम कपड़े वाली स्पोर्ट्स ब्रा पहनने के कारण प्लेन में चढ़ने से रोका गया. यहां तक कहा गया कि आप नग्न हैं! जर्मन फ़िटनेस इन्फ़्लुएंसर एड्डा एलिसा पिल्ज़ ने सोशल मीडिया पर लुफ़्थान्सा की आलोचना करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स ब्रा और बाइकर शॉर्ट्स पहने होने के कारण उन्हें एयरलाइन के प्लेन में चढ़ने से रोक दिया गया. सोशल मीडिया टिकटॉक पर कंपनी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एयरपोर्ट पर गेट पर ही रोक दिया गया और कहा गया कि वह ‘नग्न’ लग रही हैं.
स्पोर्ट्स ड्रेस में थीं इन्फ़्लुएंसर
जर्मन भाषा में अपने ऑनलाइन दर्शकों से बात करते हुए 25 वर्षीय जर्मन फ़िटनेस इन्फ़्लुएंसर ने दावा किया कि लुफ़्थान्सा के एक कर्मचारी ने उन्हें प्लेन में चढ़ने से मना कर दिया. जब उन्होंने कारण पूछा, तो प्रतिनिधि ने जवाब दिया ‘आपने कुछ नहीं पहना है. आप नग्न हैं!’ एड्डा एलिसा पिल्ज़ यात्रा के क्रम में सुनहरे बालों के साथ स्किन-टाइट काले शॉर्ट्स और काली ट्रिम वाली लो-कट सफ़ेद ब्रा पहने पहुंची थीं. उन्होंने ग्रे रंग की क्रॉप्ड स्वेटशर्ट भी पहनी थी.
प्लेन में चढ़ने से रोका
एड्डा एलिसा पिल्ज़ का कहना है कि उनकी पोशाक सामान्य एथलेटिक-वियर थी, लेकिन उन्हें जैकेट पहनने और उसे पूरी तरह से ज़िप करने के लिए कहा गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर लुफ़्थान्सा की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि स्पोर्ट्स ब्रा और बाइकर शॉर्ट्स पहने होने के कारण उन्हें एयरलाइन के प्लेन में चढ़ने से रोक दिया गया.
सामने आई लुफ्थांसा एयरलाइंस की सफाई
एड्डा ने बताया कि जहां वह थीं, वहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या लगभग 86 डिग्री फ़ारेनहाइट था. उन्होंने कहा कि उन्हें गेट एजेंट के ड्रेस कोड बताने के तरीके से दिक्कत थी, न कि खुद ड्रेस कोड से. उन्होंने तर्क दिया, ‘अगर नियम हैं, तो मैं उन्हें मानती हूँ। लेकिन फिर मुझे नियम दिखाए भी जाएं.
वहीं, ‘मिरर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, लुफ्थांसा ने जवाब दिया कि कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए शब्द ‘हमारे मानकों के अनुरूप नहीं हैं’ और ‘उनके स्टाफ द्वारा इस्तेमाल नहीं किए गए होंगे.’ एयरलाइंस की ओर से यह भी कहा गया कि कर्मचारियों को अपनी नौकरी में पॉलिसी लागू करते समय समझदारी से काम लेने की ट्रेनिंग दी जाती है. एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो सार्वजनिक यात्रा के माहौल के अनुकूल हों. एड्ड के टिकटॉक पर 639,000 और इंस्टाग्राम पर 555,000 फॉलोअर्स हैं, उन्हें आखिरकार फ्लाइट में चढ़ने की इजाज़त मिल गई.



