मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित महाराष्ट्र के नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और ठाणे जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं केरल के अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोल्लम, कोट्टायम, पथानामथिट्टा और त्रिशूर जिलों में खराब मौसम की आशंका है।

ऑरेंज अलर्ट जारी
IMD ने अगले कुछ घंटों के अंदर 15 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। प्रभावित राज्यों के लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
आंधीतूफान में पेड़ों से रहें दूर
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आंधीतूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों या कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें। नागरिकों को सड़क और यातायात की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करने तथा अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
दिल्लीNCR में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्लीएनसीआर : दिल्लीएनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। अधिकतम तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। 1 जुलाई को मौसम सुहावना रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 2 जुलाई को तापमान में गिरावट होगी। 3 जुलाई को गरजचमक के साथ बारिश की संभावना है। 4 जुलाई को बारिश और गरजचमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। 5 जुलाई को भी बारिश का पूर्वानुमान है। 6 जुलाई को भी गरजचमक के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेशबिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज और सोनभद्र, उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, टेहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और अररिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़ में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश : बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जशपुर और सुकमा जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान : जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर और नागौर में भारी बारिशआंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंडहिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंडहिमाचल : उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में बारिशआंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
गुजरातझारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
गुजरातझारखंड : गुजरात के अमरेली, आणंद, भरूच, भावनगर, दादरा और नगर हवेली, दमन, नवसारी, सूरत, वडोदरा और वलसाड में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। झारखंड के बोकारो, चतरा, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, पश्चिम सिंहभूमि, पूर्वी सिंहभूमि, रामगढ़, रांची, सरायकेला और सिमडेगा में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।



/newsnation/media/media_files/2026/06/25/major-drop-in-petrol-and-diesel-2026-06-25-14-59-48.jpg)