
गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल या फिर कोई अंदरूनी मेडिकल वजह… पेट फूलने (Bloating) की समस्या आज के समय में बेहद आम हो चुकी है। अक्सर लोग इसे केवल गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन शरीर में दिखने वाले कुछ अन्य लक्षण किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत भी हो सकते हैं। ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, वसंत कुंज, नई दिल्ली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटो बिलियरी साइंसेज संस्थान में निदेशक एवं प्रमुख डॉ. शुभम वात्स्य ने बताया पेट में बार-बार गैस बनना, भारीपन महसूस होना या खाना खाने के बाद पेट फूल जाना सिर्फ एक सामान्य पाचन समस्या नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक बार-बार होने वाली ब्लोटिंग (Bloating) खराब गट हेल्थ, गलत खानपान और असंतुलित जीवनशैली का संकेत हो सकती है।
ब्लोटिंग एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेट के अंदर गैस, तरल पदार्थ या हवा जमा होने के कारण सूजन और असहजता महसूस होती है। कई लोग इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यदि यह परेशानी बार-बार हो रही है तो यह पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक ब्लोटिंग के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे ओवरईटिंग, जल्दी-जल्दी खाना, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन, कब्ज, लैक्टोज इनटॉलरेंस, ग्लूटेन संवेदनशीलता और गट माइक्रोबायोम का असंतुलन। इसके अलावा शाम के समय मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण पेट फूलने की समस्या अधिक महसूस हो सकती है।
ब्लोटिंग के सामान्य लक्षण
- पेट में भारीपन या टाइटनेस महसूस होना
- बार-बार गैस बनना
- पेट में गड़गड़ाहट की आवाज आना
- भोजन के बाद थकान और सुस्ती
- पेट दर्द या जलन
- कब्ज की समस्या
तुरंत राहत के लिए क्या करें?
- एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप बार-बार ब्लोटिंग से परेशान रहते हैं और उससे देसी तरीके से राहत पाना चाहते हैं तो आप अजवाइन, सौंफ, अदरक,नींबू और तुलसी का सेवन करें। ये सभी देसी चीजें गैस और ब्लोटिंग से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं। हालांकि ये उपाय केवल अस्थायी राहत देते हैं। समस्या की जड़ को पहचानना और उसे दूर करना जरूरी है।
- एक चम्मच अजवाइन को हल्का सा भूने और उसे गुनगुने पानी के साथ खाएं आपको फायदा होगा।
अगर ब्लोटिंग होती है तो आप खाने के बाद सौंफ का सेवन करें। सौंफ का सेवन आप एक गिलास पानी में भिगोकर उसका पानी बनाकर भी कर सकते हैं। ये पानी ब्लोटिंग को कंट्रोल करेगा। - एक चम्मच अदरक का जूस, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच काला नमक एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं आपकी गट हेल्थ में सुधार होगा।
आप तुलसी के पत्तों का सेवन ब्लोटिंग को कंट्रोल करने में कर सकते हैं। डेढ़ कप पानी में 4-6 पत्ते तुलसी के डालें और उसे उबालकर गुनगुना कर लें और उसका सेवन करें।
ब्लोटिंग बढ़ाने में जिम्मेदार फूड
एक्सपर्ट ने बताया अगर ब्लोटिंग की समस्या का समाधान निकालना है तो उसे जड़ से खत्म करने की जरूरत है। आप डाइट में कुछ बदलाव करें जैसे
राजमा, छोले और कुछ दालें कम खाएं।
पत्ता गोभी, ब्रोकोली और फूलगोभी का सेवन करने से परहेज करें।
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करें।
दूध और डेयरी उत्पाद (लैक्टोज इनटॉलरेंस होने पर) से परहेज करें।
बेकरी और रिफाइंड फूड्स ब्लोटिंग बढ़ाते हैं उनसे बचें
रात के समय कच्चा सलाद का सेवन करने से बजें। एक्सपर्ट ने बताया आप डाइट में सुधार करके ब्लोटिंग को कंट्रोल कर सकते हैं।
बढ़ती उम्र में रोज़ 2-3 किलोमिटर चलने से क्या घुटने और कूल्हें खराब होते हैं? ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट से जानिए
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसमें बताए गए कारण, लक्षण और उपाय किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं हैं। यदि आपको लगातार पेट फूलने, गैस, पेट दर्द, कब्ज, दस्त या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं, तो किसी योग्य डॉक्टर या गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से परामर्श अवश्य लें। किसी भी घरेलू उपाय या डाइट में बदलाव को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित है।



/newsnation/media/media_files/2026/06/25/major-drop-in-petrol-and-diesel-2026-06-25-14-59-48.jpg)