Trending

Neha Dhupia Health Tips: लो ब्लड प्रेशर में नेहा धूपिया का पसंदीदा ड्रिंक कितना फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Neha Dhupia Desi Drink For Low Blood Pressure: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में एक रोचक तथ्य साझा किया। उन्होंने गन्ने का जूस पीने से पहले और बाद में अपना ब्लड प्रेशर चेक करते हुए एक झलक शेयर की।

Neha Dhupia Health Tips: लो ब्लड प्रेशर में नेहा धूपिया का पसंदीदा ड्रिंक कितना फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में बताया कि अब मैं गन्ने का जूस पीने से पहले और बाद में अपना ब्लड प्रेशर चेक करूंगी। पहले यह 110/69 था और अब यह बढ़ गया है।

लो बीपी में फायदेमंद है गन्ने का जूस

गन्ने का रस तुरंत एनर्जी दे सकता है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होता है। जिसे शरीर आसानी से सोख लेता है। अगर किसी को डिहाइड्रेशन, लंबे समय तक भूखे रहने या गर्मी की वजह से ब्लड प्रेशर कम होने से कमजोरी, चक्कर या सिर घूमने जैसा महसूस हो, तो गन्ने का जूस उन्हें बेहतर महसूस कराने में मदद कर सकता है। इससे शरीर को फ्लूइड भी मिलता है, जो हाइड्रेशन में मदद कर सकता है।

क्या गन्ने का रस तुरंत ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है?

डॉक्टरों का कहना है कि सीधे तौर पर ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कहा, गन्ने के रस में ऐसा कोई खास तत्व नहीं होता जो ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ाए। गन्ने का रस पीने से लोग आम तौर पर एनर्जी लेवल और हाइड्रेशन में वृद्धि महसूस करते हैं। जिसके कारण लो बीपी में आराम मिलता है।

कब नहीं पानी चाहिए गन्ने का रस?

अगर अक्सर कम हो जाता है, समस्या गंभीर है या इसके साथ बेहोशी, सीने में दर्द, उलझन या लगातार कमजोरी जैसे लक्षण दिखते हैं, तो गन्ने के रस को इलाज के तौर पर नहीं अपनाना चाहिए। इस समस्या की वजह को जानने के लिए मेडिकल जांच कराया जाना चाहिए। वाले लोगों को भी सावधान रहना चाहिए, क्योंकि गन्ने के रस में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है।

ब्लड प्रेशर अचानक कम हो जाने पर क्या करें?

ब्लड प्रेश कम होने पर सबसे पहले कोई सुरक्षित स्थान देखकर बैठ जाएं। यदि मुमकिन हो, तो लेट जाएं। यदि व्यक्ति को पानी की कमी महसूस हो, तो पानी या ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन पीना चाहिए। अगर व्यक्ति ने कई घंटों से कुछ नहीं खाया है, तो संतुलित स्नैक खाने से बेहतर महसूस होगा। हालांकि गन्ने का रस एनर्जी और फ्लूइड का इंस्टेंट सोर्स हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर की बारबार होने वाली समस्या के बारे में हमेशा हेल्थकेयर प्रोफेशनल से बात करनी चाहिए।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply