IndiaUttar Pradesh

महापुरुषों की जन्मजात विरोधी रही है सपा… सहारनपुर में जमकर बरसे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर पहुंचे. उन्होंने ₹613 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा भी संबोधित की. सीएम ने कहा, अब उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है. सरकार 1 लाख 60 हजार गांवों और 57 हजार ग्राम पंचायतों की चिंता करती है. उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला भी बोला. सीएम ने कहा, जातियों और क्षेत्रों के नाम पर बांटने वाले लोग आपको कमजोर कर रहे हैं. इनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. इस पार्टी ने महापुरुषों के नाम पर कुछ भी नहीं किया, ये महापुरुषों की जन्मजात विरोधी रही है.

महापुरुषों की जन्मजात विरोधी रही है सपा… सहारनपुर में जमकर बरसे सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, जिन्होंने काशी का विरोध किया था, जिन्होंने रामजन्मूभि आंदोलन का विरोध किया था, जिन्होंने कोर्ट में कहा था कि राम और कृष्ण नहीं हुए, जो कहते थे कि अयोध्या में परिंदा पर नहीं मार सकता, जो लोग जय श्रीराम कहने पर लाठी चलाते थे, कारसेवकों पर गोली चलाते थे, वो लोग कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

ये आस्था तब कहां थी जब कावड़ रोकते थे?

सपा पर हमलावर सीएम योगी ने कहा कि ये आस्था तब कहां थी जब आप कावड़ को रोकते थे? सपा महापुरुषों की जन्मजात विरोधी रही है. सपा ने वाल्मीकि जी और संत रविदास के नाम पर कुछ नहीं किया. सपा की सरकार में केवल सैफई परिवार के नाम पर योजनाओ का नाम रखा गया. अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि अब सहारनपुर में दंगा नहीं होता. अब शांकुभरी देवी कॉरिडोर बन रहा है.

‘पहले कैराना से पलायन होता था’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने उपद्रवियों को सजा दिलाई. पहले कैराना से पलायन होता था. बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे. पहले पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री के लिए चला जाता था. उन्होंने लोगों से कहा कि जाति के नाम बांटने वाले लोग आपको कमजोर कर रहे हैं. 2017 के पहले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा,अलीगढ़ मेरठ में दंगे होते थे. दंगा कर्फ्यू हमारी नियत बन चुकी थी.

‘हिंदूविहीन कर दिए गए थे ये सभी क्षेत्र’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना, कांधला से पलायन होता था. ये सभी क्षेत्र हिंदू विहीन कर दिए गए थे. न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था. कानून व्यवस्था तहसनहस हो चुकी थी. 201112 में मुरादाबाद में डीआईजी पर हमला हुआ. समाजवादी पार्टी ने उन उपद्रवियों पर मुकदमा नहीं चलाया. उनके केस वापस लेने का प्रयास कर रही थी. हमारी सरकार आई और हमने कहा कि उपद्रवी छोड़े नही जाएंगे. पिछले दिनों हमने उन्हें सजा भी करवा दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply